{"_id":"64de0cd0727ad630f804fe26","slug":"cm-yogi-reached-varanasi-on-two-day-tour-will-attend-youth-20-summit-tomorrow-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi News: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, कल यूथ-20 सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi News: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, कल यूथ-20 सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
Thu, 17 Aug 2023 05:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। शुक्रवार सुबह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेटर में यूथ-20 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर बीएचयू के हेलीपैड पर उतरना था लेकिन बारिश की वजह से सीएम योगी पुलिस लाइन उतरे। फिर सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे जहां विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसके बाद सीएम अपना घर आश्रम जाएंगे और वहां निराश्रितों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी भेलूपुर जल संस्थान भी जाएंगे। वहां सीस वरुणा में की जा रही जलापूर्ति का निरीक्षण करेंगे। बाद में श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। शुक्रवार की सुबह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेटर में यूथ-20 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कल आएंगे
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गुरुवार को वाराणसी दौरा स्थगित हो गया। अब वो कल सुबह आएंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में यूथ 20 बैठक में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन