फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi makes deadline for ex cm akhilesh dream project

पूर्व सीएम अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए सीएम योगी ने तय की डेडलाइन

Fri, 28 Apr 2017 07:36 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Fri, 28 Apr 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
cm yogi makes deadline for ex cm akhilesh dream project
बैठक (फाइल फोटो)
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई निर्देश विभाग के मंत्रियों को दिए। उन निर्देशों में से एक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी में बन रहा वरुणा कॉरिडोर भी शामिल है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए वरुणा नदी के चैनलाइजेशन और तटीय विकास को मार्च 2018 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। सीएम ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को वरुणा कॉरीडोर संबंधित निर्देश देने के अलावा कई अन्य निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सूबे में भ्रष्टाचार कम करने, अस्पतालों में सुविधा बेहतर करने सभी मंत्रियों को अपने अपने विभाग का श्वेतपत्र जारी करने का निर्देश दिया गया।
 




बता दें कि 201 करोड़ रुपये के वरुणा कॉरिडोर में डीएम बंगले से लेकर सराय मोहाना तक 10.3 किमी नदी का चैनलाइजेशन किया जाना है।

चैनलाइजेशन के तहत वरुणा के दोनों तकर स्पंजी पाथ वे बनाना है।  अब तक इस पर करीब 80 करोड़ रुपये फूंके जा चुके हैं लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिख रहा है।काम की शुरुआत 22 दिसंबर 2016 को हुआ था।  अभी हाल ही में यह प्रोजेक्ट तब चर्चा में आया था जब होली के दिन इसके स्टाकयार्ड में आग लग गई थी।

उस वक्त आशंका जतायी गयी थी कि स्टॉक यार्ड में आग का यह पूरा खेल कॉरिडोर में हुए भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए किया गया है। भाजपा के कई नेताओं ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। काम कराने वाली एजेंसी एपको की ओर से मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कैंट थाने में इसका मुकदमा दर्ज कराया था। जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed