{"_id":"5b8993ba42c79246773eba14","slug":"cm-yogi-including-two-central-ministers-came-varanasi-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस पहुंचे सीएम योगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के लांचिंग कार्यक्रम में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस पहुंचे सीएम योगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के लांचिंग कार्यक्रम में हुए शामिल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 01 Sep 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लखनऊ से सीधे पुलिस लाइन पहुंचा। पुलिस लाइन पहुंचने के बाद वह सर्किट हाउस के लिए निकल गए।
सीएम योगी के साथ प्रदेश सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी, विधायक रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव व भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। सर्किट हाउस में रुकने के बाद सीएम विशेश्वरगंज स्थित जीपीओ में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लांचिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक करने के बाद वे शहर में चल रही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। रविवार की सुबह अलकनंदा क्रूज का उदघाटन करने के बाद प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव डोमरी का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद दीनदयाल हस्तकला संकुल में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर संभ्रांत लोगों से मुलाकात करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री अप्रवासियों को घरों में ठहराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

प्रशासनिक मशीनरी एक बार फिर आंकड़ेबाजी में जुटी
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक मशीनरी एक बार फिर आंकड़ेबाजी में जुट गई है। आंकड़ों के जरिए मुख्यमंत्री को कामों की संतोषजनक प्रगति का दावा किया जाएगा। काम समय से पूरा न होने के लिए भी कोई न कोई बहाना बनाने की तैयारी कर ली गई है।
26 मई, 17 को मुख्यमंत्री पहली बार वाराणसी आए थे तो उन्होंने वरुणा पार क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। तब से अब तक 50 हजार परिवारों को कनेक्शन के लक्ष्य के मुकाबले जल निगम 39 हजार कनेक्शन ही दे पाया है। मई तक इस काम को पूरा किया जाना था।
वरुणा पार क्षेत्र में 15 हजार सीवर कनेक्शन का काम भी अधूरा है, इस काम को भी मई 2018 में पूरा होना था। यहां सीवरेज कनेक्शन नहीं होने से बारिश के दौरान जलजमाव के साथ ही सीवर सड़कों पर बहता है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने हर दौरे में सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं मगर शहर के सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। वर्तमान में ज्यादातर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। महमूरगंज-सिगरा, सिगरा-मलदहिया, मंडुवाडीह-भिखारीपुर और अखरी मार्ग, रथयात्रा से गोदौलिया की सड़क की हालत खस्ता है।
रिंग रोड फेज-1, गोइठहां और रमना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बाबतपुर-वाराणसी फोरलेन, सारनाथ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, शाही नाला की सफाई सहित कई अन्य परियोजनाओं की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। 20 मई, 18 को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक अधिकारियों ने 16 परियोजनाओं को 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था।
मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। इसके बाद के दौरे में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को पूरा नहीं करने पर कंपनी के खिलाफ एफआईआर का निर्देश दिया था। बावजूद इसके अधिकारियों ने ना तो समय पर परियोजनाओं को पूरा कराया और ना ही कंपनी पर कार्रवाई की।