फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi in Varanasi will be in closing ceremony of Khelo India with Sports Minister Anurag Thakur

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी: खेलो इंडिया के समापन समारोह में होंगे शामिल, आईआईटी बीएचयू में भव्य आयोजन

Sat, 03 Jun 2023 04:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jun 2023 04:50 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। शाम छह बजे आईआईटी बीएचयू में खेलो इंडिया के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। वो जी-20 की 11 से 13 जून तक प्रस्तावित मंत्री समूह की बैठक की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi in Varanasi will be in closing ceremony of Khelo India with Sports Minister Anurag Thakur
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया के समापन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार अपराह्न वाराणसी पहुंचे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी आईआईटी बीएचयू के जिमखाना मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। एयरपोर्ट से सीएम योगी का काफिला सर्किट हाउस आया। यहां वो जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठक की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह बैठक 11 से 13 जून के बीच होनी है। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल और रूट को भी देखेंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब छह बजे आईआईटी बीएचयू जाएंगे। वहां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित करेंगे। वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को संपूर्णांनंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को समापन समारोह के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन वे काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ बस हादसा; हर तरफ मची थी चीख-पुकार, खून से लथपथ थे मासूम, दर्दनाक हैं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed