फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi in varanasi visit domri village and ask questions to school students

वाराणसी में सीएम योगी: पीएम के गोद लिए गांव में लगाई चौपाल, स्कूली बच्चों से पूछे ये सवाल

Mon, 03 Sep 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi in varanasi visit domri village and ask questions to school students
varanasi - फोटो : amar ujala
अपने दो दिवसीय बनारस दौरे पर शनिवार को पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चौथे आदर्श गांव डोमरी पहुंचे। यहां उन्होंने चौपाल में जनता को संबोधित किया। गांव में चल रहे विकास कार्यों के देखने के साथ ही उन्होंने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो माह बाद फिर देखूंगा शत-प्रतिशत काम हुआ या नहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-थल के अलावा डोमरी अब नभ से भी जुड़ने वाला है। यहां 5.5 करोड़ रुपये की लागत से जल्दी ही हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


हर हर महादेव के उद्घोष से स्वागत के बीच सीएम ने कहा कि हर सप्ताह एक शिविर लगाकर राशन कार्ड, पेंशन, शौचालय, आवास, विद्युत-घरेलू गैस कनेक्शन, स्वरोजगार के लिए ऋण आदि योजनाओं से दो माह में आच्छादित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने और चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव के विकास की कार्ययोजना में सड़क और जल निकासी को भी शामिल करे। डोमरी में पेयजल योजना स्वीकृत है। इससे घर-घर पाइप लाइन से पानी पहुंचेगा।

मंच पर पहुंचने से पहले सीएम ने भीड़ में खड़े दो बच्चों प्रिंस और अल्ताफ को पास बुलाया। प्रिंस से पूछा किस क्लास में पढ़ते हो। उसने बताया कि तीन में। फिर सीएम ने अल्ताफ से पूछा कि किस क्लास में पढ़ते हो तो उसने बताया कि एक में।

फिर सीएम ने पूछा, स्कूल में ड्रेस मिला है। प्रिंस ने बताया हां में जवाब दिया, जबकि अल्ताफ ने बताया नहीं मिला है। सीएम ने बच्चों से जानना चाहा कि कोई दिक्कत तो नहीं होती है। इस पर बच्चे कुछ नहीं बोले।

गंगा को स्वच्छ बनाएं ग्रामीण 

CM Yogi in varanasi visit domri village and ask questions to school students
प्रवासी भारतीय सम्मलेन में जनसहभागिता के लिए आयोजित संवाद - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने डोमरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला समूहों को रिवाल्विंग फंड, निराश्रित महिलाओं को पेंशन, गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन आदि योजनाओं में लाभ पाने वालों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए। डोमरी का चयन सांसद आदर्श गांव के रूप में होने पर गांव वालों को बधाई दी। उन्होंने गांव वालों को भाग्यशाली भी बताया।

सीएम ने गांव के प्राइमरी स्कूल में भवन, स्मार्ट क्लास, स्कूल लाइब्रेरी, महिला समूहों के उत्पाद, स्टालों का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से गंगा की अविरलता व स्वच्छ बनाने में योगदान की अपेक्षा जताई।

सीएम ने कहा कि गांव को ऐसा सुंदर, विकसित आदर्श गांव बनाए, जो औरों के लिए अनुकरणीय हो। विकास व कल्याणकारी कार्यों में पैसा आड़े नहीं आएगा। प्रधानमंत्री की मंशा है कि विकास का केंद्र गांव, किसान, नौजवान व महिलाएं बनें।

सीडीओ गौरांग राठी ने डोमरी में नाली और खड़ंजा के साथ-साथ 340 शौचालय निर्माण, सात प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आठ महिला समूह गठित करने, 30 मृदा परीक्षण कार्ड देने, 47 जीवन बीमा, 175 जनधन योजना खाता खुलने, 18 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 500 पेड़ लगाने और छह ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायकों में सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के अलावा सभी अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed