फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi held review meeting in maranasi alerted officials regarding development works,

Varanasi: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को ले कर अधिकारियों को किया अलर्ट, दिए ये निर्देश

Thu, 17 Aug 2023 09:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Aug 2023 09:08 PM IST
सार

वाई-20 के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन
CM Yogi held review meeting in maranasi alerted officials regarding development works,
वाराणसी में समीक्षा बैठक करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निर्माणाधीन विकास एवं निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ में निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक दशा में प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाए। वाई-20 के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


इस दौरान कहा कि रिंग रोड किनारे शहर के सुनियोजित विस्तार की रुपरेखा तय करें और नई काशी की योजना को धरातल पर उतारें। रिंग रोड किनारे ही ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाए और शहर में संचालित वेयरहाउस को वहीं शिफ्ट कराया जाए। उन्होंने शहर के बीच में संचालित सभी तरह की परिवहन व्यवस्था को रिंग रोड किनारे स्थापित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, कल यूथ-20 सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता स्वच्छता है और इस पर वाराणसी में विशेष अभियान के साथ काम शुरू किया जाए। स्ट्रीट वेंडरों को शहर में जोन के आधार पर सुरक्षित पुनर्वास किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाए। राजस्व वाद का निपटारा प्राथमिकता पर करने के निर्देश के साथ ही कहा कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के फील्ड में तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि निवास करें। थानेदार भी अपने-अपने थाना क्षेत्र में ही निवास करें। जनपद में वाहनों के अवैध स्टैंड कहीं भी नहीं रहने चाहिए।

वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड पर लगाएं रोक

चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी बन जाती हैं। पुलिस की क्षेत्रों में फूट पेट्रोलिंग नियमित रूप से कराई जाए। वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लगाकर कोई न चलने पाए। इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जाए। शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे हमेशा क्रियाशील रहने चाहिए। सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed