{"_id":"5fd8ee248ebc3e41a070676e","slug":"cm-yogi-adityanath-will-visit-kashi-for-special-worship-of-mata-annapurna-mahant-invited-to-visit-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां अन्नपूर्णा की विशेष पूजा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे काशी, महंत ने दिया मंदिर आने का न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां अन्नपूर्णा की विशेष पूजा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे काशी, महंत ने दिया मंदिर आने का न्यौता
Tue, 15 Dec 2020 10:43 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी।
सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता और देश की खुशहाली के लिए मां अन्नपूर्णा का विशेष पूजन करेंगे। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी ने सीएम को मंगलवार को विशेष पूजन के लिए आमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को अन्नपूर्णा मंदिर के महंत और काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात की। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत ने सीएम से काशी विश्वनाथ मंदिर समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। महंत ने कनाडा से भारत आने वाली मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को अन्नपूर्णा मंदिर को सौंपने की बात फिर से दोहराई। उन्होंने सीएम से कहा कि काशी की धरोहर काशी में ही स्थापित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो . राम नारायण द्विवेदी।
सीएम ने महंत को आश्वासन दिया कि व जल्द ही मां अन्नपूर्णा के दर्शन व विशेष पूजन के लिए काशी आएंगे। काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो.रामनाराण द्विवेदी ने सीएम को आचार्य रामयत्न शुक्ल द्वारा लिखित व स्वयं संपादित पुस्तक व्याकरण दर्शने सृष्टि प्रकृरिया विमर्श ग्रंथ सीएम को समर्पित किया। उन्होंने सीएम से संस्कृत भाषा के उन्नयन पर विस्तार से चर्चा की।