{"_id":"693b120ca69a7bef2904886b","slug":"cm-yogi-adityanath-said-identify-those-who-brandish-pistols-and-create-controversy-in-universities-2025-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM in Varanasi: सीएम योगी बोले- विश्वविद्यालयों में पिस्टल लहराने और विवाद करने वालों को चिह्नित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM in Varanasi: सीएम योगी बोले- विश्वविद्यालयों में पिस्टल लहराने और विवाद करने वालों को चिह्नित करें
Fri, 12 Dec 2025 06:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:19 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी आए सीएम योगी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। इसमें कफ सिरप, काल भैरव मंदिर में भक्तों से अवैध वसूली और विश्वविद्यालयों में पिस्टल लहराने के मामले प्रमुख रहे।
विज्ञापन
भाजपाजनों के साथ मीटिंग करते सीएम योगी।
- फोटो : भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CM Yogi Varanasi Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एसआईआर की समीक्षा बैठक के लिए दोपहर करीब सवा दो बजे वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने से पहले उन्होंने अफसरों से मुलाकात की।
विज्ञापन
10 दिसंबर को काशी विद्यापीठ में पिस्टल लहराने और पुलिस के सामने ही मारपीट मामले पर भी नाराजगी जताई। कहा कि पता करिए यह कौन लोग हैं। क्या पूर्व छात्र हैं, जो इस तरह के मामलों को आगे बढ़ाते हैं। आए दिन इस तरह के मामले विश्वविद्यालयों में होना ठीक नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान वह कोडीनयुक्त कफ सिरप में कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे और कहा कि कार्रवाई में हुई देरी हुई है। जल्दी और तेज कार्रवाई की जानी चाहिए थी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छोटे स्टॉकिस्टों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि बड़े लोगों को भी पकड़ा जाना चाहिए था।
विज्ञापन
कालभैरव मंदिर में हुई दर्शन के नाम पर दलाली करने वालों को पिछले दिनों पकड़ा गया था। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसे लोगों आगे भी चिह्नित करें और लगातार कार्रवाई करें। वहीं मोहनसराय सड़क का निर्माण जल्दी पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए।
वाराणसी में पिछले दिनों विश्वविद्यालयों में हुईं घटनाएं
- 10 दिसंबर - काशी विद्यापीठ में लड़कोंं ने पिस्टल लहराई और पुलिस के सामने मारपीट की गई।
- 3 दिसंबर की आधी रात बवाल - बीएचयू में 300 छात्र और 200 सुरक्षाकर्मियों में भिड़ंत, छह घंटे चला बवाल।
- 11 नवंबर - डेंटल फैकल्टी के जूनियर रेजिडेंट (जूनियर डॉक्टर) की रविवार की देर रात कुछ मुंह बांधकर बाइक पर आए छह युवकों ने पिटाई की है।
- 13 अक्तूबर - आईआईटी बीएचयू में वार्षिक खेल उत्सव स्पर्धा के दौरान रविवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई।
- 11 अक्तूबर - बिड़ला हॉस्टल के छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों के बीच बवाल
- 8 अक्तूबर - ट्रॉमा सेंटर में बाउंसर और छात्रों में मारपीट हो गई।
- 1 सितंबर - आईआईटी बीएचयू और बिरला हॉस्टल के 500 से ज्यादा छात्रों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी।्र
- 30 अगस्त - बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में छात्रों और बाउंसरों के बीच मारपीट।
- 9 अगस्त - बिरला हॉस्टल के छात्रों का प्रदर्शन और मारपीट के मामले में 6 छात्रों पर प्राथमिकी।
- 29 जुलाई- बीएचयू के तेलुगु विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चेल्ला रामामूर्ति के साथ मारपीट कर उनके दोनों हाथ तोड़े गए।
- 22 अप्रैल - पीएचडी में दाखिले को लेकर पिछले छह दिनों से धरने पर बैठी छात्रा अर्चिता सिंह के समर्थन में पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू के साथ विवाद और झड़प।