{"_id":"5a4e0b274f1c1bcf6d8b7cf2","slug":"cm-yogi-adityanath-said-azamgarh-known-for-develpoment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में सीएम योगी का ऐलान, 2022 तक सभी गरीबों का होगा अपना घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में सीएम योगी का ऐलान, 2022 तक सभी गरीबों का होगा अपना घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 2022 तक सभी गरीबों के पास अपना घर होगा। यूपी में लगभग 11 लाख लोग पीएम आवास योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। सीएम ने आजमगढ़ के सठियांव में डिस्टलरी का लोकार्पण करने के बाद ये बातें कहीं।
सीएम योगी ने सठियांव चीनी मिल में 212 करोड़ की 48 योजनाओं का लोकार्पण और 340 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम बोले कि अब आजमगढ़ जिले की पहचान विकास के नाम पर होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश का परम्परागत उद्योग है जो उपेक्षित है। सरकार ने पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। धन न होने से कम रुक था। 56 करोड़ देकर डिस्टलरी चालू किया गया है।

Trending Videos
चीनी उद्योग के पुनरुद्धार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
अाजमगढ़ में बोलते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
योगी ने कहा कि श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने का काम मोदी कर रहे है। जो लोग नही चाहते कि देश का विकास हो। ऐसे ही लोग ओछी हरकत करते है। जहाँ जरुरत पड़ेगी चीनी उद्योग के पुनरुद्धार के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
प्रदेश में 116 चीनी मिल संचालित हैं और तीन जल्द शुरू की जाएगीं। जब यूपी में सरकार उद्योग देगी तो 15 लाख किसान लाभांवित होगी। पिछली सरकार ने किसानों का अपमान किया। हमने गेंहू की रिकार्ड खरीद की, 30 लाख टन धान क्रय कराया, व 37 लाख परिवारों राशन कार्ड उपलब्ध कराये।
किसान को 7 हज़ार करोड़ का गन्ना भुगतान किया गया। 33 लाख परिवारों को निशुल्क विद्युत नेक्शन दिया गया है। अब गरीबों की डकैती करने वाले जेल जायेंगे। सीएम ने कहा कि डेढ़ लाख पुलिस की भर्ती पारदर्शी तरीके से की जाएगी। 1.38 लाख शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।