काशी में सीएम योगी: बाबा दरबार में में लगाई हाजरी, अब श्रद्धालुओं को मिलेगी चिकित्सा सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार देर रात काशी पहुंचे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास की हकीकत जानी। उन्होंने अधिकारियों के कामकाज का फीडबैक भी लिया। रविवार सुबह 8 बजे वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां सीएम ने विधि विधान से पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण में ही मोबाइल चिकित्सालय की सौगात दी। सीएम के साथ सूबे के मंत्री आशुतोष टंडन और कई बीजेपी नेता भी मौजूद थे।
सीएम योगी ने दर्शन के बाद नयति हैल्थकेयर संस्था द्वारा संचालित अस्पताल का उद्घाटन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर में अब कश्यप श्रद्धालुओं को मंदिर की विशेषता प्राप्त होगी। सीएम ने फीता काटकर मोबाइल अस्पताल का उद्घाटन किया।
मंदिर गेस्ट हाउस में योगी ने बातचीत के दौरान कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी व सांस्कृतिक राजधानी है। हम सब की काशी व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की कर्म भूमि भी है। उनकी पहचान काशीधाम से है। इस योजना को जिस तरह से आगे बढ़ाया जा रहा है, वह एक नेक पहल है। बाबा विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए इस अस्पताल को खोला गया है। भक्तो के साथ काशी वा सियो के लिए भी इसकी सुविधा मिलेगी।
बाबा पर चढ़ने वाले पुष्प और धतूरा से मंदिर और आईटी सेल ने अगर बत्ती बनाई है। उसका भी उद्घाटन करते हुए कहा कि यह बड़ा कार्य है, जो पुष्प भारी मात्रा में बाबा पर चढ़ते थे, अब वह कार्य में लिए जा रहे हैं। इससे महिलाओं को आने वाले समय में रोजगार मिलेगा और साथ ही अन्य देवालयों में भी इस पर काम होगा ।
मुख्यकार्यलपालक विशाल सिंह ने कहा कि इस आरोग्य मंदिर में डॉक्टरों, नर्सों, टेक्नीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ की 25 सदस्यों वाली टीम मौजूद रहेगी। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चलने वाले इस आरोग्य मंदिर में ओपीडी द्वारा बुखार, सिरदर्द या स्वास्थ्य संबंधी अन्य किसी परेशानी के लिये इलाज प्रदान किया जाएगा। गंभीर मरीजों को यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल या बीएचयू रेफर कर दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)नीलकंठ तिवारी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यमंत्री की मां की मृत्यु पर उनके घर पर शोक संवेदना प्रकट की।