फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath and PM Narendra Modi will visit Varanasi in July

पीएम मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आएंगे सीएम योगी, परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण

Sat, 03 Jul 2021 12:02 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 03 Jul 2021 12:02 AM IST
सार

पांच जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ पूरी हो चुकी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में वाराणसी का दौरा कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath and PM Narendra Modi will visit Varanasi in July
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जुलाई में वाराणसी का दौरा प्रस्तावित है। पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पांच जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। सोमवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ पूरी हो चुकी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा सीएम काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे और वहां कॉरिडोर के डिजाइन में हुए बदलाव को भी देखेंगे।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमते ही वाराणसी में पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है। 20 जून तक पूरी हो चुकी 39 परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को भेजी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में वाराणसी का दौरा कर इन परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम के आगमन की तिथि पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

काशीवासियों से मिलने में सात महीने का लंबा ब्रेक

प्रधानमंत्री कोरोना संक्रमण की पहली लहर थमने के बाद 30 नवंबर को देव दीपावली पर वाराणसी आए थे। इससे पहले उन्होंने आठ नवंबर को वाराणसी की कई परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया था। देव दीपावली पर भी उन्होंने हड़िया राजातालाब सिक्सलेन परियोजना समर्पित की थी। यह पहली बार है जब वाराणसी के सांसद लगातार सात महीने तक अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed