फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath also made a record of worshiping in Kashi Vishwanath temple in Sawan

Varanasi: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का भी रिकॉर्ड बना गए सीएम योगी आदित्यनाथ, आप भी जानिए

Fri, 18 Aug 2023 01:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Aug 2023 01:10 AM IST
सार

सावन महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को तीसरी बार बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन पूजन किया। सावन में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath also made a record of worshiping in Kashi Vishwanath temple in Sawan
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को तीसरी बार बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन पूजन किया। इसके पहले मुख्यमंत्री सावन के पहले दिन और तीसरे सोमवार को दर्शन करने पहुंचे थे। वाराणसी दौरे पर जब भी मुख्यमंत्री आते हैं तो बाबा का दर्शन करना नहीं भूलते हैं। उन्हें बाबा का दर्शन पूजन करने से ऊर्जा मिलती है।

विज्ञापन


बाबा के आशीर्वाद से ही वे जनता को बेहतर से बेहतर सेवा देने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100 से ज्यादा बार दर्शन करने वाले पहले सीएम भी बन गए हैं। 2017 में प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ जब भी काशी आते हैं, अमूमन हर बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी जरूर लगाते हैं।
विज्ञापन


सीएम योगी मंदिर में षोडषोपचार विधि से दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना करते हैं। सावन में तीसरी बार सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया है, जिसने नया कीर्तिमान बनाया है। सावन में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सीएम  योगी महीने में एक बार या कभी-कभी दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं। अपने हर दौरे में मुख्यमंत्री विकास कार्यो की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हैं। जिसका परिणाम वाराणसी के चतुर्दिक विकास के रूप में दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को ना हो किसी भी प्रकार की परेशानी 

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सावन महीने में मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। दर्शनार्थियों को हर सुविधा प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed