{"_id":"592741164f1c1b3f76535c00","slug":"cm-will-have-dinner-with-250-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में आज 250 लोगों के साथ रात्रिभोज करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में आज 250 लोगों के साथ रात्रिभोज करेंगे सीएम योगी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 26 May 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की रात शहर के करीब 250 विशिष्टजन के साथ भोजन करेंगे। भाजपा की ओर से गुरुवार की शाम इनकी सूची जिला प्रशासन को सौंप दी गई। देर रात तक इन विशिष्टजनों के पास बनाने का काम चलता रहा।
250 लोगों में से करीब 100 भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हैं। इसमें बाकी दलों के पूर्व विधायकों को भी शामिल किया गया है।
रात्रिभोज में शामिल होने के लिए मुफ्ती-ए-शहर अब्दुल नोमानी बातिन, स्वामी जितेंद्रानंद समेत सभी धर्मों के प्रमुख लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
सूची में कमिश्नर, डीएम, एडीजी जोन, आईजी, एसएसपी, 39 जीटीसी के ब्रिगेडियर समेत 18 अधिकारियों के नाम भी हैं। बीएचयू, काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है।
आमंत्रण पत्र के मुताबिक विशिष्टजनों को रात 8:45 बजे सर्किट हाउस बुलाया गया है। प्रोटोकाल के मुताबिक सीएम सर्किट हाउस में लोगों के साथ रात्रिभोज करेंगे। हालांकि दिन में होटल ताज में भी डिनर कार्यक्रम कराने की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
अधिकारियों की मानें तो सर्किट हाउस में ही विशिष्टजनों के लिए खाना बनेगा। शहर के एक नामी कैटरर को इसका काम दिया गया है।