{"_id":"5ee529f78ebc3e42d966d3d2","slug":"cm-city-news-vns530024137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में धनराशि और सीएम से बात कर खिल उठे प्रवासियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में धनराशि और सीएम से बात कर खिल उठे प्रवासियों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से कामकाज छोड़कर घर आये निराश प्रवासी कामगारों के चेहरे पर शनिवार को खुशी लौट आयी। उनके खातों में जहां प्रदेश सरकार की ओर से भरण पोषण भत्ता आ गया वहीं खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामगारों से बात कर हकीकत की भी जानकारी ली। विडियोकांफ्रेन्सिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने डीएम से सभी कामगारों को राशन कार्ड और राशन मुहैया कराने का निर्देश भी दिया।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को 10,48,066 श्रमिक परिवारों के खातों में 1000 रुपये प्रति परिवार की दर से 104 करोड़ 82 लाख रुपए ऑनलाइन भेजने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिले के 5460 कामगार श्रमिकों के खाते में भरण पोषण भत्ता आया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी कामगारों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना। भरण-पोषण भत्ता की धनराशि खाते में भेजने के बाद सूरत में एम्बेडरी का कार्य करने वाले जिले के जाल्हूपुर निवासी ज्ञान सिंह से उनके सूरत में काम करने और वाराणसी आने के बाद राशन मिलने की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चोलापुर के कटारी की निवासी सुनीता से भी राशन कार्ड बनने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कामगारों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार ज्ञापित किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से सभी प्रवासियों के राशन कार्ड बनाने की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में ऐसे 10000 लोगों का पंजीकरण हो गया है और राशन कार्ड भी बनाया जा रहा है। जल्द ही सभी को राशन कार्ड मुहैया करा दिया जाएगा।
प्रवासी कामगारों को उनके जिलों में मिलेगा रोजगार: मंडलायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। प्रवासी श्रमिकों व कामगारों को रोजगार मुहैया कराने के क्रम में शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और संयुक्त उद्योग उमेश सिंह ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान आरएएस पॉलीटेक्स प्रा लि व गंगा पल्प एंड पेपर प्रा. लि का निरीक्षण करते हुए उद्यमियों संग श्रमिकों के रोजगार के बाबत चर्चा की। कमिश्रर ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार इस विकट घड़ी में अपने-अपने कर्मस्थल से लौटे श्रमिकों को उनके जिलों में ही समायोजित कर रोजगार दिया जाए। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप श्रमिकों को यहां पारिवारिक माहौल के साथ दक्षता के आधार पर उचित कार्य मिलेगा। इस दौरान आरके चौधरी ने मंडलायुक्त एवं चंदौली जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बारिश के समय औद्योगिक क्षेत्रों में नालियों की मरम्मत एवं उनकी सफाई अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर गौरव मिश्रा (उपायुक्त,उद्योग), रतन कुमार सिंह, दयाशंकर मिश्र, संजय कनोरिया, अमित कुमार, गौतम चौधरी आदि उद्यमी उपस्थित रहे।