{"_id":"02a140159364aa9435f3f77d9cea618f","slug":"cm-asks-other-species-of-paddy-seeds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से मांगे धान की अन्य प्रजातियों के बीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से मांगे धान की अन्य प्रजातियों के बीज
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले के किसानों ने बुधवार को कमिश्नरी कंपाउंड के एनआईसी में हुई वीडियोकांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बातों को सुना। जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री से धान की अन्य प्रजातियों के बीज मांगे।
विज्ञापन
साथ ही अपनी समस्याएं रखीं। यहां से गोकुलपुर के किसान राधाकृष्ण पांडेय ने कहा कि हाइब्रिड धान के बीज मिल रहे हैं लेकिन अन्य प्रजातियों के बीज नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने कहा कि हाइब्रिड धान की कूटाई कराने पर काफी टूट निकलता है। मोती गोल्ड, कावेरी और पूसा धान 1509 के बीज मिलें तो बेहतर होगा।
इन बातों को सुनने के बाद लखनऊ एनआईसी में बैठे वैज्ञानिक डा. बीएन सिंह ने बताया कि कूटाई हलर के बजाय रबर सेलर से कराई जाए तो हाइब्रिड धान में टूट कम निकलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा यहां किसानों के मुआवजे के बारे में बातों को रखा। वीडियोकांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव, जिलाधिकारी प्रांजल यादव, मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार राय, जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह आदि शामिल रहे।