{"_id":"63405a7cbae688460a5fc477","slug":"cleanliness-system-will-better-in-bhu-hospital-and-trauma-center-risk-of-infection-will-removed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: BHU अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में बेहतर होगी सफाई व्यवस्था, संक्रमण का खतरा होगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: BHU अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में बेहतर होगी सफाई व्यवस्था, संक्रमण का खतरा होगा दूर
Fri, 07 Oct 2022 10:27 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:27 PM IST
सार
आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में वार्ड, ओपीडी समेत अन्य जगहों पर स्वच्छता पर विशेष जोर देने की योजना बनाई गई है। इसके तहत सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन कर्मचारियों को अलग-अलग मशीनों के प्रयोग से सफाई की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। विशेषज्ञ के तौर पर किरन ने जरूरी प्रोटोकॉल के हिसाब से साफ-सफाई रखने के बारे में कर्मचारियों को जानकारी दी। ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रोफेसर सौरभ सिंह ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से जहां मरीजों को एक ओर वार्ड में बेहतर स्वच्छता मिलेगी वहीं संक्रमण का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
इस कार्यशाला में कर्मचारियों को धूल की सफाई के साथ ही अलग-अलग उपकरणों से साफ-सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन