फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   class eight girl student leave school due to molestation and eve teasing

बनारस में शोहदे के डर से आठवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, शिकायत करने पर मारपीट

Mon, 05 Mar 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 05 Mar 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
class eight girl student leave school due to molestation and eve teasing
- फोटो : Demo Pic
छेड़खानी से आहत होकर एक छात्रा की खुदकुशी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि रविवार को फिर बनारस में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। कक्षा आठ की छात्रा छेड़खानी के डर से बीते एक माह से स्कूल नहीं जा रही है।
विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा क्षेत्र की कक्षा आठ की छात्रा ने शोहदे के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया है। यही नहीं छात्रा का नाम आरोपी अपने हाथ पर गोदा कर सोशल मीडिया में उसकी फोटो डालकर बदनाम कर रहा है और अपने दोस्तों के साथ उसके घर के आसपास चक्कर काटता रहता है।
विज्ञापन


पढ़ेंः छेड़खानी से परेशान होकर जान देने वाली छात्रा ने मौत से पहले बताई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के परिवारीजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन उन्हें डांट कर भगा दिया गया और आरोपी को सही से रहने की ताकीद कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

वहीं, मामले की शिकायत आरोपी के पिता से करने पर छात्रा के परिवारीजनों की पिटाई की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि सोमवार को मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी से गुहार लगाई जाएगी।

बजरडीहा क्षेत्र की छात्रा का आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक दो महीने से सरेराह रोेक कर छेड़खानी करता है और शादी करने का दबाव बनाता है। तकरीबन एक माह पहले स्कूल से घर आते समय रास्ते में रोक कर जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाने लगा।

विरोध करने पर उसने पिटाई की तो छात्रा उस दिन से स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा के अनुसार शनिवार को उसने आरोपी को उसके दोस्तों के साथ घर के पास मंडराते देखा तो घटना की जानकारी अपने पिता को दी। छात्रा के पिता आरोपी के घर पहुंचे तो वहां उनकी पिटाई की गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग बीचबचाव कर पुलिस को सूचना दिए।

दो किशोरियों के साथ वारदातों से हाल ही में जिला हुआ शर्मसार

class eight girl student leave school due to molestation and eve teasing
up police - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के पिता ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर बजरडीहा चौकी प्रभारी पहुंचे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में सीओ भेलूपुर एपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश इंस्पेक्टर भेलूपुर को दिया गया है।

फरवरी महीने में किशोरियों से छेड़खानी और दुराचार की दो गंभीर वारदातों को लेकर जिले को शर्मसार होना पड़ा। 23 फरवरी को रोहनिया क्षेत्र में कक्षा सात की छात्रा ने छेड़खानी से आजिज आकर जहर खाकर जान दे दी थी।

28 फरवरी को कपसेठी क्षेत्र में कक्षा चार की छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया। वहीं, छेड़खानी के मामलों को देखा जाए तो मौजूदा साल में दस से ज्यादा मामले जिले के थानों में दर्ज हो चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed