फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   City health officer in Varanasi got five explanations and two warnings during his 13-month tenure

Varanasi News: 13 महीने के कार्यकाल में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पांच स्पष्टीकरण, दो चेतावनी

Wed, 02 Oct 2024 10:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 02 Oct 2024 10:36 AM IST
सार

वाराणसी में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को 13 महीने में पांच स्पष्टीकरण और बार दो चेतावनी दी गई है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इन सबके बावजूद उनके काम में कोई सुधार नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
City health officer in Varanasi got five explanations and two warnings during his 13-month tenure
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके शर्मा को 13 महीने के कार्यकाल के दौरान पांच स्पष्टीकरण और दो चेतावनी पत्र जारी हो चुके हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार इसके बाद भी उनके काम में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब उनका स्थानांतरण करने के लिए दो पत्र शासन को भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


नगर आयुक्त के मुताबिक उन पर अधीनस्थों के साथ मर्यादापूर्ण व्यवहार न करने और विभागीय बातचीत को रिकॉर्ड कर बाहरी लोगों को सुनाने के आरोप हैं। बतौर नगर स्वास्थ्य अधिकारी इनकी कार्यशैली विभागीय हित में नहीं है। ये न तो शहर का निरीक्षण करते हैं और न ही सफाई व्यवस्था कार्य में रुचि लेते हैं। जनता की शिकायतों का भी समाधान नहीं करते हैं। 
विज्ञापन


बीते 27 सितंबर को कूड़ा वाहन संचालन में आई दिक्कत के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे क्षेत्र में आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी ओर से बेहतर पर्यवेक्षण का कार्य न होने से यहां भी सफाई प्रभावित हुई। इन्हें वाराणसी नगर निगम से कार्यमुक्त कर इनके मूल विभाग में वापस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed