फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chlorine gas leaks at Dinapur STP security sensor missed in investigation

दीनापुर एसटीपी में क्लोरीन गैस लीक, जांच में सुरक्षा सेंसर में मिली चूक

Sat, 29 Aug 2020 12:47 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 29 Aug 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chlorine gas leaks at Dinapur STP security sensor missed in investigation
सांकेतिक चित्र

वाराणसी के दीनापुर एसटीपी में शुक्रवार को हुई क्लोरीन गैस लीक मामले में किर्लोस्कर कंपनी को नोटिस भेजा गया है। जल निगम के मुख्य अभियंता एके पुरवार ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसटीपी ट्रायल एंड रन पर है। इसे अभी कंपनी ने जल निगम को हैंडओवर नहीं किया है। जांच टीम की रिपोर्ट में आया है कि कंपनी क्लोरीन के प्रेशर को चेक कर रही थी, इसी दौरान सुरक्षा सेंसर की चूक के चलते हादसा हुआ है। जबकि इसके लिए वहां कर्मचारी तैनात किए गए थे। जिस समय घटना घटी, उस समय कंपनी का कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। कंपनी को नोटिस देकर इस बारे में जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अनुबंध समाप्त करने की सिफारिश की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी ने एक माह के भीतर सभी सुरक्षा उपायों को चेक करने के बाद हैंडओवर करने की बात कही है। सब कुछ सही पाया जाएगा, तभी एसटीपी हैंडओवर होगी। जांच टीम में अधीक्षण अभियंता सप्तम मंडल आरके बंसल और अधीक्षण अभियंता यांत्रिक एसके जैन शामिल थे। एसटीपी में सीवर के ट्रीटेड वॉटर को शुद्ध करने के लिए क्लोरीनेशन किया जाता है, जिसकी टंकी 900 किलोग्राम की है। इसी के वाल्व से गैस का रिसाव हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed