फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chinese manjha snatched another life man died cut throat and nose had stitches in BHU trauma center Varanasi

वाराणसी: चीनी मांझे ने छीन ली एक और जिंदगी, 8 जनवरी को हुए शिकार, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में लगे थे टांके

Sat, 15 Jan 2022 01:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 15 Jan 2022 01:17 PM IST
सार

आठ जनवरी को ओवैश अंसारी चीनी मांझे से घायल हो गए। उनका नाक और गला कट गया था। बीएचयू में उनको कई टांके आए। उसके बाद से वह घर थे।

विज्ञापन
Chinese manjha snatched another life man died cut throat and nose had stitches in BHU trauma center Varanasi
चीनी मांझे से हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले हफ्ते वाराणसी के सामनेघाट पुल पर चीनी मंझे से घायल रिटायर्ड बिजली विभाग के जेई ओवैश अंसारी 63 वर्ष की शनिवार सुबह मौत हो गई। शाम को मगरिब की नमाज के बाद गोलाघाट स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान परिवारीजन और अन्य शुभ चिंतक काफी गमगीन रहे। 

विज्ञापन


गोला घाट निवासी बिजली विभाग के रिटायर्ड जेई औवेश अंसारी आठ जनवरी को घर लौटते समय सामनेघाट पुल पर चीनी मंझे से घायल हो गए थे, बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। चीनी मंझे से नाक और गला कटने से उन्हें आठ टांके लगे थे।
विज्ञापन


सीने में दर्द और सांस लेने में हुई थी तकलीफ
ओवैश अंसारी के बेटे के अनुसार रात में उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। वहीं शनिवार को ही उन्हें टांका कटवाने जाना था लेकिन तड़के सुबह में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्वांचल निर्यातक संघ के पूर्व अध्यक्ष जुनैद अंसारी ने बताया कि तीन बेटियों और एक बेटे के पिता जेई ओवैश अंसारी काफी नेकदिल इंसान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के मीटर में जेई पद से 2017 में रिटायर हुए थे और अन्य कई समाजसेवी संगठनों से जुड़कर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। हमने एक अच्छा इंसान और समाजसेवी खो दिया। उधर, उनके निधन के बाद लोगों में काफी गम और गुस्सा रहा।

पुलिस प्रशासन एक तरफ चीनी मंझे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तो दूसरी ओर जानलेवा मंझे की बिक्री नहीं थम रही है। मकर संक्रांति पर रामनगर के मच्छरहट्टा, रामपुर, पुराना रामनगर, गोलाघाट आदि मुहल्लों की दुकानों पर चोरी छिपे मंझे की बिक्री खूब हुई।

ये हुए पिछले कुछ दिनों में घायल
8 जनवरी को आशापुर निवासी पवन कुमार सिंह भी मांझे में फंसकर घायल हो गए।
21 दिसंबर को लंका के सीर गोवर्धन निवासी दिलीप यादव(42) का डाफी में चीनी मांझे से हाथ कट गया। दिलीप को टांका लगवाना पड़ा। दाहिने हाथ की उंगली कट गई थी।
19 दिसंबर को कपसेठी बाजार में भदोही चौरी निवासी मोहम्मद कैफ और मोहम्मद सैफ का चीनी मांझे से गला कट गया। दोनों भाई शहर से भदोही स्थित घर लौटते समय घायल हुए।
15 दिसंबर को चौबेपुर के संदहा निवासी अनिल कुमार चौहान (45) का चीनी मांझे से नाक और गला कट गया। सारनाथ के लेढ़ूपुर स्थित स्कूल से बच्चों को लेकर लौटते समय लहूलुहान हुए।

एक नजर में अब तक हुई मौतें
अगस्त 2020 में चीनी मांझे ने पांडेयपुर क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची कृतिका की जान ले ली थी। इसी मांझे से उसके पिता संदीप गुप्ता भी घायल हो गए थे।
पांच जून 2021 को चौकाघाट फ्लाईओवर पर चीनी मांझे से औराई निवासी बाइक सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव आकाश शुक्ला 30 वर्ष की मौत हो गई थी।
22 सितंबर 2021 को अर्दली बाजार के पार्वती नगर निवासी धनंजय राय 30 वर्ष चौकाघाट पुल चीनी मांझे से गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed