फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chinese manjha killed old man in varanasi

बनारस में चाइनीज मंझे ने रेता बुजुर्ग का गला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Fri, 28 Sep 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 28 Sep 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
chinese manjha killed old man in varanasi
पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
चाइनीज मंझे की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके पतंग की दुकानों पर बेधड़क बेचा जा रहा है। चाइनीज मंझा लोगों के लिए काल बन रहा है। चाइनीज मंझे ने फिर से एक व्यक्ति की जान ले ली है। जैतपुरा के ढेलवरिया निवासी मुन्ना मिल्सन (45) की चाइनीज मंझे की चपेट में आने से शुक्रवार को मौत हो गई। मुन्ना सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी था और फिलहाल बिजली मिस्त्री का काम करता था। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मुन्ना शाम के वक्त काम के सिलसिले में चौकाघाट से कैंट की ओर जा रहा था। घटना के बाबत मुन्ना की पत्नी अस्टर मिल्सन ने चेतगंज थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।  मुन्ना मिल्सन की पत्नी ने बताया कि शाम को वह बाइक से कैंट जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


चौकाघाट फ्लाईओवर के पास अचानक से चाइनीज मंझा मुन्ना के गले में फंस गया और जब तक मंझे को अपने गर्दन से अलग करते तब तक देर हो चुकी थी। मंझे से उनकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची चेतगंज पुलिस मुन्ना को लेकर कबीरचौरा अस्पताल गई लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक माह के भीतर शहर के जैतपुरा, आदमपुर, सिगरा, भेलूपुर, चेतगंज, लंका, लोहता और सारनाथ में दो दर्जन से अधिक लोग चाइनीज मंझे की जद में आकर घायल हो चुके हैं। इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एक भाजपा नेता भी चाइनीज मंझे की चपेट में आकर घायल हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed