फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Footpath and sitting area built from JHV to Varuna bridge activities of Children increase

Varanasi News: JHV से वरुणा पुल तक बनाया जाएगा फुटपाथ, सिटिंग एरिया; यहां बढ़ेगी बच्चों की एक्टिविटी

Mon, 05 May 2025 01:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 01:31 AM IST
सार

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में दिनोंदिन बदलाव हो रहे हैं। सुंदरीकरण किए जा रहे हैं। जेएचवी मॉल से वरुणा पुल तक आकर्षक लाइटिंग के साथ पर्यटकों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। इस पर्यटकों का आकर्षण बढ़ाएगी।

विज्ञापन
Varanasi News Footpath and sitting area built from JHV to Varuna bridge activities of Children increase
वरुणा नदी मशीन से सफाई की जा रही। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जेएचवी मॉल से वरुणा पुल तक सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। वीडीए की ओर से लगभग 500 मीटर क्षेत्र में फुटपाथ, पार्किंग, लैंडस्केपिंग, सीटिंग एरिया, इनफाॅर्मेशन साइनेज के कार्य कराए जाएंगे। इस कार्य में आसपास के होटलों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। उनके सुझावों के आधार पर यहां का विकास कार्य पूरा कराया जाएगा। 

विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार यहां पर पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। आकर्षक लाइटिंग के साथ पर्यटकों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। ज्यादातर होटलों का पीछे का भाग वरुणा नदी की ओर है। उनके लिए यहां पर बैठने की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन


पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा यहां पर आकर्षक शोदार पौधे लगाए जाएंगे। वरुणा पुल के पास ज्यादातर एक्टिविटी होती है। इसे ध्यान में रखकर पुल के आसपास पिलरों को भी चमकाया जाएगा। आकर्षक लाइटिंग दूर से ही पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन निर्माण कार्यों के हो जाने से यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षक दृश्य देखने को मिलेगा। अभी भी इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा पर्यटक रुकते हैं। ज्यादातर अच्छे होटल इसी क्षेत्रमें हैं। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा है।

ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे प्लेइंग जोन में बढ़ेगी बच्चों की एक्टिविटी
ककरमत्ता के प्लेइंग जोन में एक्टिविटी के लिए विद्यालयों से संपर्क किया जा रहा है। इन विद्यालयों के बच्चों को यहां भ्रमण कराया जाएगा। इसके आधार पर यहां बच्चों की एक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने कार्ययोजना बनाई है। यहां बने प्लेइंग जोन में बच्चों का आवागमन शुरू होगा। 

इसके लिए सरकारी और निजी स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है। प्लेइंग जोन को बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां इनडोर खेलकूद कराने के उपकरण रखे गए हैं। ककरमत्ता पलाईओवर परियोजना के हार्टीकल्चर एरिया में पौधों के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उद्यान विभाग को यहां पौधों में नियमित पानी डालने की जिम्मेदारी दी गई है। यहां लगे रेलिंग एवं पेंटिंग की धुलाई, सफाई प्रतिदिन होगी। 

इसके पूरे क्षेत्र प्लेइंग जोन, पार्किंग एरिया, हार्टिकल्चर एरिया आदि की भी नियमित सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। पार्किंग की दरों को साइनेज पर दर्शाया जाएगा। जिसे पिलरों पर लगाया जाएगा। यहां से होने वाली आय पर स्मार्ट सिटी को निगरानी की जिम्मेदारी मिली है। जो साप्ताहिक रिपोर्ट नगर आयुक्त को देंगे। 

पिलर के बीच में गैप होने के कारण दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन पार करते हैं। इससे प्लास्टर टूटने एवं दुर्घटना की आशंका है। इसके लिए अलग से रेलिंग लगाई जाएगी। इन कामों के बाद जोन को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed