{"_id":"66051c813c9b202d5002f87c","slug":"children-will-be-made-aware-about-voting-through-teacher-parent-seminars-varanasi-news-c-20-vns1056-554882-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिक्षक-अभिभावक गोष्ठियों के जरिये मतदान के लिए जागरूक करेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिक्षक-अभिभावक गोष्ठियों के जरिये मतदान के लिए जागरूक करेंगे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कॉन्वेंट को टक्कर देने की राह पर आगे बढ़ रहे सरकारी विद्यालयों में अब पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के जरिये मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। स्कूली बच्चे वचन पत्र के माध्यम से परिवार के सभी सदस्यों से मतदान करने का वचन लेंगे। इसमें उन बूथों पर ज्यादा फोकस रखा जाएगा, जहां पिछले चुनाव में 60 फीसदी से कम मतदान हुआ था।
पिछले विधानसभा चुनाव में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मैत्री क्रिकेट मैच और महिला क्रिकेट आदि के जरिये मतदान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया था। इस बार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी के जरिये जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस पर जिला प्रशासन विचार कर रहा है। मुख्य विकास अधिकारी और स्वीप प्रभारी हिमांशु नागपाल ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों से लोगों को प्रेरित कराने के बारे में विचार किया जा रहा है। मगर, यह कैसे होगा, इस प्रारूप को अंतिम रूप अभी नहीं दिया गया है। जल्द ही शिक्षा विभाग के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई जाएगी।