{"_id":"611a4b91d62d51053a263c6a","slug":"child-died-drown-into-tubewell-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मासूम की ट्यूबवेल में डूबकर दर्दनाक मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मासूम की ट्यूबवेल में डूबकर दर्दनाक मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था
Mon, 16 Aug 2021 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 16 Aug 2021 04:57 PM IST
सार
घटना के दौरान मासूम बच्चे का पिता काम की तलाश में बाहर गया हुआ था, तो वहीं मां अपनी बेटी का अस्पताल में इलाज करा रही थी।
विज्ञापन
बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के दिनदासपुर गांव में रविवार की सुबह ट्यूबवेल की टंकी में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। दिनदासपुर गांव निवासी चिरंजीव प्रजापति का इकलौता पुत्र सिद्धार्थ(3) हर दिन ट्यूबेल पर पिता के साथ नहाने जाता था। रविवार को सुबह चिरंजीव काम की तलाश में सुबह घर से निकल गया और बेटा सिद्धार्थ अकेले ही घर के पास स्थित ट्यूबेल पर पहुंच गया। वहां खेलते-खेलते ट्यूबवेल की टंकी में गिर गया।
विज्ञापन
पानी होने के कारण डूब कर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के लोग ट्यूबेल पर नहाने पहुंचे। वहीं पिता घर के बाहर तो मां एक बेटी को लेकर जनसा स्थित एक अस्पताल में इलाज करा रही थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिद्धार्थ तीन बहनों का इकलौता भाई था। वहीं मां शीला का रो-रो कर बुरा हाल था।