Varanasi: निकाय चुनाव को साधने आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनसभा को संबोधित कर गरजेंगे सीएम
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी एक मई को अपराह्न तीन बजे शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विस्तार
निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को काशी में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। कबीरचौरा रोड स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपराह्न तीन बजे संवाद में शामिल होंगे। इसमें पिछले नौ साल में काशी में हुए विकास पर प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें- गंगा पुष्कर कुंभ: काशी तमिल संगमम के बाद अब तेलुगु संगमम, आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी एक मई को अपराह्न तीन बजे शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंडलों में बैठकों का क्रम अंतिम चरण में है।
काशी तमिल संगमम के बाद अब तेलुगु संगमम को पीएम मोदी करेंगे संबोधित
वाराणसी में काशी तमिल संगमम के बाद प्रधानमंत्री शनिवार को काशी तेलुगु संगमम के तीर्थयात्रियों को वर्चुअल संबोधित करेंगे। मानसरोवर घाट पर शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री शाम सात बजे वर्चुअल माध्यम से काशी आए सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत करेंगे।