{"_id":"5b057e024f1c1bf36b8b55e2","slug":"chandauli-youth-brutalised-by-criminals-and-cold-drink-bottle-in-his-private-part","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" रात के अंधेरे में दरवाजा खुलवाया, मारा-पीटा और प्राइवेट पार्ट में कोल्ड ड्रिंक की बोतल डाल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में दरवाजा खुलवाया, मारा-पीटा और प्राइवेट पार्ट में कोल्ड ड्रिंक की बोतल डाल दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Thu, 24 May 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली से हैवानियत की हदों को पार करता हुआ एक मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में बदमाशों ने एक युवक के साथ पहले मारपीट की फिर प्राइवेट पार्ट में कोल्ड ड्रिंक की बोतल डाल दी। हद तो तब पार हो गई जब पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की।
लेकिन, युवक की हालत खराब होने पर मंगलवार की देर रात पुलिस बयान लेने बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंची। बुधवार को पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मढ़िया गांव में 18 मई की रात तीन चार की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उस रात युवक खाना खाने के बाद घर के बाहर बने कमरे में सोया था।
रात करीब एक बजे खटखटाने की आवाज सुनकर वह दरवाजा खोलकर बाहर निकला। बाहर किसी को न पाकर जैसे ही वह कमरे में घुसने लगा, तभी कुछ लोगों ने उसे पीछे से पकड़ कर मुंह पर कपड़ा बांध दिया और कमरे में ले गए। वहां उसके साथ मारपीट कर दोनों हाथ बांध दिए।
विज्ञापन
इसके बाद कोल्डड्रिंक की बोतल उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दी। इसके बाद फरार हो गए। अगले दिन परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
आरोप है कि पुलिस मामले को टालने में लगी रही। 22 मई को जब युवक की हालत बिगड़ी तो जलीलपुर पुलिस पीड़ित युवक का बयान लेने ट्रामा सेंटर पहुंची। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।