फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central team reached varanasi to know the reality of health facilities

स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने बनारस पहुंची केंद्रीय टीम, बीएचयू और एपेक्स हॉस्पिटल का किया दौरा

Thu, 10 Sep 2020 12:40 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 10 Sep 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Central team reached varanasi to know the reality of health facilities
Covid 19 - फोटो : PTI

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती मरीजों को किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। इसका जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दो सदस्यीय टीम बुधवार को बनारस पहुंची। पहले दिन बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स, एपेक्स हॉस्पिटल का दौराकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट नई दिल्ली से आई डाक्टर नीलम और डाक्टर देवाशीष परमार सबसे पहले बीएचयू पहुंचे।

जहां एमएस डाक्टर एसके माथुर से मुलाकात के बाद डिप्टी एमएस प्रोफेसर सौरभ सिंह, कोविड नोडल प्रभारी प्रो. केके गुप्ता और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंफेक्शन प्रिवेंशन कंट्रोल कमेटी के सदस्य डाक्टर अतुल सिंह के साथ सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स पहुंचकर कोरोना सैंपलिंग, वार्डो में भर्ती मरीजों के इलाज, जांच, दवा आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल पहुंचे। सीएमओ डाक्टर वीबी सिंह ने बताया कि टीम के सदस्य बृहस्पतिवार को दीनदयाल अस्पताल, ईएसआई का दौरा करने जाएंगे। 

विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में खुलेगा रोगी परिजन परामर्श केंद्र 

बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में भर्ती मरीजों के परिजनों को उनकी सेहत के बारे में सही जानकारी मिल सके। इसके लिए यहां रोगी परिजन परामर्श केंद्र खोलने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि केंद्र से सुबह और शाम एक निश्चित समय पर मरीजों के परिजनों को इलाज के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed