फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   central school and navodaya school has crediablity against convent school

कान्वेंट स्कूलों के आगे आज भी केवी और नवोदय का आकर्षण बरकरार

Fri, 16 Jun 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
central school and navodaya school has crediablity against convent school
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 12 से 16 जून तक आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालयों ने कान्वेंट स्कूलों के आगे आज भी अपना आकर्षण बनाए रखा है। मैं कोशिश में हूं कि बनारस और चंदौली में केंद्रीय और नवोदय विद्यालय की संख्या दोगुनी करूं। हमारी सरकार भी इस कोशिश में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की मजबूती के बिना उच्च शिक्षा का विकास नहीं हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पहल कर रही है जिसमें एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा।
 बता दें कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के 88 ब्लॉक के चयनित विद्यालयों के विज्ञान व गणित के 110 शिक्षक व 12 डायट फैकल्टी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। 

आयर बाजार में खुलेगा इग्नू और केंद्रीय विद्यालय का अस्थायी कैंपस

central school and navodaya school has crediablity against convent school
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के आयर बाजार में खुलने वाले इग्नू कैंपस और केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी कैंपस के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसडीएम सदर सुनील कुमार गौड़ को निर्देश दिया कि आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी कराएं।

इस दौरान मंत्री ने इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. एन त्रिपाठी और केंद्रीय विद्यालय के डिप्टी कमिश्नर डीटी राव की मौजूदगी में जमीन का मुआयना किया। मौके पर दोनों अधिकारियों ने मंत्री के समक्ष अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी दी।

बता दें कि मंत्री के प्रयास से रजवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का नया कैंपस बनाने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन पठन-पाठन इसी सत्र से शुरू कराने की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आयर बाजार स्थित युवा कल्याण भवन में छह कमरे और अमर शहीद इंटर कालेज के छह कमरों को मिलाकर केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शैक्षणिक सत्र का संचालन किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि संसदीय क्षेत्र और वाराणसी के लिए यह परिसर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा  करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed