फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar Association election results varanasi today largest organization of advocates of Purvanchal will get new president

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम: पूर्वांचल के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन को आज मिलेगा नया अध्यक्ष

Fri, 24 Dec 2021 10:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Dec 2021 10:55 AM IST
सार

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव  में अध्यक्ष पर त्रिकोणात्मक और महामंत्री पद पर सीधी टक्कर के आसार हैं। शुक्रवार शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Central Bar Association election results varanasi today largest organization of advocates of Purvanchal will get new president
सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम आज आएगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव  का परिणाम आज शाम तक आएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। ठंड के बाद भी कचहरी परिसर में गहमागहमी का माहौल है। पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात भी की गई है।

विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक शुक्रवार शाम तक चुनाव परिणाम आ जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को मतदान काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच 71 फीसदी मत पड़े। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कुल 6150 मतदाताओं में से 4378 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


24 पदों पर 93 प्रत्याशियों का होगा फैसला
अध्यक्ष, महामंत्री समेत 24 पदों पर 93 प्रत्याशियों का फैसला मतपेटिका में शुक्रवार को बंद हो गई। अध्यक्ष पर त्रिकोणात्मक और महामंत्री पद पर सीधी टक्कर के आसार हैं। सिविल कोर्ट परिसर में सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सीजेएम कोर्ट तक लगभग 100 मीटर लंबी लाइन लग गई और शाम चार बजे तक मतदान संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को मतदान स्थल कलक्ट्रेट स्थित सेंट्रल बार भवन तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच से गुजरना कठिन काम रहा। सेंट्रल बार भवन के भूतल पर आजीवन और प्रथम तल पर साधारण सदस्यों को मतपत्र देने के लिए 17 टेबल और 110 मतबूथ बनाए गए थे।  कमेटी के चेयरमैन शिवानंद पांडेय ने सकुशल मतदान संपन्न होने पर चुनाव कार्य में लगे अधिवक्ताओं और मतदाताओं के प्रति आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed