वाराणसी शहर के हर इलाके पर तीसरी आंख की होगी पैनी नजर, 720 चौराहों-तिराहों पर लगेेंगे कैमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एडवांस सिटी सर्विलांस सिस्टम से शहर के हर इलाके पर पैनी नजर रखी जाएगी। शहर के 720 चौराहे, तिराहे पर तीन हजार छोटे-बड़े एडवांस कैमरे लगेंगे। स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से एडवांस कैमरों के तार जुड़ेंगे। देव दीपावली के चलते कैमरे के तारों को भूमिगत डालने का काम बंद हो गया था। अब फिर से काम शुरू हो गया है। यह काम मार्च 2021 तक पूरा होगा।
जहां तार डाले जा रहे हैं, वहां ट्रेंचलेस काम कराया जा रहा है, ताकि सड़कों की कम से कम खोदाई करनी पड़े। कैमरे से शहर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। इसके लिए सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सिस्टम में लगे मॉनीटर से निगरानी होगी। ये कैमरे सामान्य कैमरे से अलग हैं। इनमें फेस रिकग्निशन, वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान आदि की क्षमता है। अब तक शहर के 40 से अधिक प्रमुख चौराहों पर कैमरे लगे हैं, जिनसे निगरानी की जा रही है। बाकी चौराहों और तिराहों पर कैमरे लगाने का काम जारी है।
त्योहारों को देखते हुए बीच में कैमरे के तार डालने के लिए भूमिगत काम बंद था। अब काम शुरू हो गया है। मार्च तक काम हो जाएगा। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। -गौरांग राठी, सीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन विज्ञापन