{"_id":"68603c16501ef48b8c01fc18","slug":"cbse-supplementary-exam-will-be-held-from-july-15-500-students-will-appear-varanasi-news-c-20-vns1021-1036098-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीबीएसई की पूरक परीक्षा 15 जुलाई से, 500 विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीबीएसई की पूरक परीक्षा 15 जुलाई से, 500 विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
पांच केंद्र प्रस्तावित, 10वीं की 22 जुलाई तक चलेंगी परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। जिले में सफल आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 500 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, पांच परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी है। जिला समन्वयक गुरमीत कौर ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। 12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई को एक ही दिन में सभी विषयों के लिए होंगी। 10वीं की 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेंगी। कहा कि परीक्षाओं को सुचारू रूप से कराने के लिए बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। पूरक परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो मुख्य परीक्षा में किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो सके या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। 10वीं के छात्र दो विषयों और 12वीं के छात्र एक विषय में अंक सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा का आयोजन सुबह 10.30 बजे से होगा। जिले में 500 विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं। इन छात्रों की सुविधा के लिए जिले में पांच केंद्र प्रस्तावित हैं। केंद्रों का निर्धारण स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और लोकेशन के आधार पर किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो।