फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE Result 2024 Daughters of Banaras passed in class intermediate

CBSE Result 2024: 12वीं में बनारस की बेटियों ने दिखाया दम, रीजन स्तर पर टॉप-5 में जिले की चार छात्राएं

Tue, 14 May 2024 05:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 14 May 2024 05:15 PM IST
सार

CBSE Result 2024: गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर की छात्रा प्रीति पटेल ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त किया है। रिजल्ट आने के बाद विद्यालयों में जश्न का माहौल हो गया। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
CBSE Result 2024 Daughters of Banaras passed in class intermediate
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा पास होने के बाद विक्ट्री साइन दिखातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई 12वीं में जिले की बेटियों ने प्रतिभा की चमक बिखेरी है। काशी की चार बेटियों ने जिले के साथ-साथ प्रयागराज रीजन में टाॅप-5 में जगह बनाने में सफलता पाई है। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली डीपीएस की वैभवी सिंह और सीएचएस और डीपीएस की क्रमश: प्रीति कुमारी व माही पांडेय ने रीजन में भी पहले दो स्थान पक्के कर लिए हैं। वैभवी ने 500 में से 497 और प्रीति और माही ने 496-496 अंक अर्जित किया है। 
विज्ञापन


493 अंक पाकर सनबीम स्कूल वरुणा की छात्रा पावनी अग्रवाल रीजन में पांचवीं और जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 12वीं की परीक्षा में बैठे जिले के 200 से अधिक स्कूलों के 21470 छात्र-छात्राओं में से 15329 सफल हुए हैं। जिले के विद्यालयों का औसत परीक्षा परिणाम 71.29 फीसदी रहा। सफल होने वाले परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही। ज्यादातर विद्यालयों में टॉप-10 में छात्राओं का दबदबा रहा। 
विज्ञापन


सीएचएस की अंगिका भारती ने 98.4 और लक्ष्मी सिंह ने 98 फीसदी अंक अर्जित किया है। संत अतुलानंद रेजीडेंशियल अकादमी होलापुर शिवपुर की छात्रा मीनाक्षी मिश्रा 98 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम रहीं। जबकि दीक्षा और अपूर्वा सिंह ने 95-95 फीसदी अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed