फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE Class 2026: Nishant Scores abhout 96 Family Rejoices Credits Support from Teachers and Parents

CBSE 10th Result 2026: निशांत को 96.2 प्रतिशत अंक...परिवार में खुशी, कहा- शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग रहा

Wed, 15 Apr 2026 07:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 15 Apr 2026 07:12 PM IST
सार

Varanasi News: स्मार्ट विजन स्कूल, गौराकला का सीबीएसई हाईस्कूल परिणाम शानदार रहा। कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। निशांत यादव 96.2% के साथ टॉपर रहे। अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

विज्ञापन
CBSE Class 2026: Nishant Scores abhout 96 Family Rejoices Credits Support from Teachers and Parents
श्रुति सिंह, निशांत यादव और अंशिका मौर्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

CBSE Result: विकासखंड के गौराकला (अढीया) स्थित स्मार्ट विजन स्कूल का सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि एक दर्जन से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विज्ञापन


विद्यालय की टॉप-10 सूची में निशांत यादव ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका मौर्य 96 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि यशस्वी मौर्य ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा आरोही सिंह और स्निग्धा मिश्रा ने 93.8-93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। याशी प्रजापति ने 92 प्रतिशत, वैष्णवी मौर्य ने 91.4 प्रतिशत, समृद्धि कुशवाहा और आरुष विश्वकर्मा ने 91.2-91.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं अंकुश सर्वेश यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन

परिवार में खुशी का माहाैल

इसी क्रम में शिवनगर कॉलोनी पांडेयपुर निवासी श्रुति सिंह ने संत अतुलानंद स्कूल, कोइराजपुर से 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी सफलता दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह आगे कॉमर्स विषय से पढ़ाई कर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का लक्ष्य रखती हैं।

विद्यालय के प्रबंधक किरन मौर्य, वाइस चेयरमैन सौरभ, प्रधानाचार्य पवन सिंह और कक्षाध्यापक तेजनारायन यादव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

उत्कृष्ट परिणाम आने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों और छात्रों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर इस सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed