{"_id":"65c4ee4bfbfd8b79050e50d5","slug":"caught-at-babatpur-airport-after-sticking-gold-paste-on-t-shirt-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: टी-शर्ट में 533 ग्राम सोने की पेस्ट चिपकाकर शारजाह से लाया, बाबतपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: टी-शर्ट में 533 ग्राम सोने की पेस्ट चिपकाकर शारजाह से लाया, बाबतपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया
Thu, 08 Feb 2024 08:38 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:38 PM IST
सार
शारजाह से आए एक यात्री के पास से कस्टम विभाग ने 533 ग्राम सोना बरामद किया। इसकी कीमत 33 लाख रुपये है। सोना जब्त कर यात्री से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
टी-शर्ट में सोने की पेस्ट चिपकाकर लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित बाबतपुर में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने शारजाह से आए एक यात्री के पास से 533 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया। सोने की कीमत 33 लाख रुपये है। कस्टम एक्ट के तहत सोना जब्त कर यात्री से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कस्टम विभाग के एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अफसरों ने बताया कि बुधवार शाम एयर इंडिया का विमान शारजाह से यात्रियों को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। यात्री बाहर निकलने लगे तो बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी मुन्ना कुमार पर शक हुआ।
विज्ञापन
मुन्ना की चेकिंग के दौरान उसके टी-शर्ट में सोना की पतली परत पेस्ट के रूप में चिपकी मिली। पूछताछ में मुन्ना ने बताया कि वह एक महीने पहले शारजाह गया था। सोना किसने दिया था और यहां किसे देना था, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन