{"_id":"6ae9691d7c4da76bdb06bb5a","slug":"bengaluru-four-men-held-assault-assamese-workers-spicy-noodles-dispute-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: बंगलूरू में नूडल्स तीखे होने पर बवाल, असम के तीन कर्मचारियों को जमीन पर गिराकर पीटा; मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: बंगलूरू में नूडल्स तीखे होने पर बवाल, असम के तीन कर्मचारियों को जमीन पर गिराकर पीटा; मामला दर्ज
Tue, 03 Nov 2026 10:24 AM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:24 AM IST
सार
बंगलूरू के एक फास्ट फूड आउटलेट में खाने के स्वाद को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। नूडल्स ज्यादा तीखे होने की शिकायत पर कथित तौर पर नशे में पहुंचे चार लोगों ने असम के तीन कर्मचारियों को निशाना बनाया। बीच-बचाव करने आया एक व्यक्ति भी हमले का शिकार हुआ।
विज्ञापन
असम के तीन कर्मचारियों से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कर्नाटक के बंगलूरू में नूडल्स के तीखे होने की शिकायत को लेकर हुए विवाद में असम के तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा है। आरोप है कि फास्ट फूड आउटलेट में नूडल्स के तीखेपन को लेकर हुई बहस के बाद आरोपियों ने कर्मचारियों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा।
पुलिस के मुताबिक, घटना 29 अक्तूबर की देर रात इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाना क्षेत्र के डोड्डाथोगुरु स्थित एक फास्ट फूड आउटलेट में हुई। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कर्मचारियों पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
नशे में थे आरोपी, कर्मचारियों को जमीन पर गिरा कर पीटा
पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में बताए जा रहे कुछ लोग आउटलेट के कर्मचारियों के पास पहुंचे और नूडल्स में मसाले की मात्रा को लेकर उनसे बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने तीनों कर्मचारियों को जमीन पर गिरा दिया और उन्हें लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति पर भी हमला किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: बिश्नोई गैंग में महिलाओं की भर्ती?: नागपुर पुलिस का खुलासा, महिला ने 10 रुपये लेकर थमाए रंगदारी वाले पत्र
पुलिस ने की चार लोगों की पहचान, कानूनी कार्रवाई जारी
पीड़ितों की शिकायत पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर चार लोगों को पकड़ा। इनकी पहचान डोड्डाथोगुरु निवासी रवि कुमार (31), पुट्टास्वामी (35), मनोहर (31) और सिद्धराज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों को संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत नोटिस दिया गया और आगे की जांच पूरी होने तक छोड़ दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।