फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cash and jewelry worth lakhs stolen from contractor's house

Varanasi News: ठेकेदार के घर से नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी

Fri, 26 Jun 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry worth lakhs stolen from contractor's house
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नारायणपुर डाफी के शिव शक्ति नगर कॉलोनी में ठेकेदार संतोष कुमार शाह के घर को चोरों ने खंगाला। 50 हजार नकद समेत 10 लाख के जेवरात चोरी हुए। मामले की जानकारी बृहस्पतिवार को मकान की देखरेख करने वाले मुंशी के पहुंचने पर हुई। पुलिस ने छानबीन की। बिल्डिंग निर्माण ठेकेदार संतोष कुमार शाह परिवार के साथ 19 जून को बिहार के गोपालगंज में पैतृक गांव कटरा में एक शादी में गए थे। मुंशी सरोज तिवारी को सौंपा गया था, जो रोज सुबह-शाम घर जाकर बिजली जलाने-बुझाने का काम करते थे। बुधवार शाम सरोज तिवारी घर में बिजली जलाकर लौट गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वह दोबारा पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला बंद था, लेकिन अंदर के पांच कमरों के दरवाजों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने संतोष कुमार शाह और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार, चोर बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में दाखिल हुए थे। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही जांच में पुलिस जुटी है। संवाद
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर किशोरी को ले जाने वाला गिरफ्तार
रामनगर। शादी का झांसा देकर किशोरी को बहलाकर लेकर जाने के आरोपी सावन मंडावर (19) को पुलिस ने रामनगर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को बरामद किया। किशोरी के पिता ने 10 जून को पुलिस को तहरीर दी थी। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर मध्य प्रदेश निवासी सावन को गिरफ्तार किया। साथ ही किशोरी को परिजनों के सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article