फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case registered against daroga in woman suicide in police station

बनारसः प्रेमिका की आत्महत्या मामले में दरोगा पर केस दर्ज, सस्पेंड

Thu, 15 Nov 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 15 Nov 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Case registered against daroga in woman suicide in police station
बनारस में रामेश्वर चौकी प्रभारी रहे संजय दुबे के खिलाफ जंसा थाने में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जंसा थाना परिसर में दरोगा संजय पर बेवफाई का आरोप लगाकर जहर खाकर जान देने वाली उसकी प्रेमिका के पति की तहरीर पर की गई है। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है और उसका तबादला इटावा जनपद के लिए हुआ है।
विज्ञापन


बलिया जनपद निवासी दो बच्चों की 35 वर्षीय मां ने छह नवंबर को जंसा थाना परिसर में दरोगा संजय दुबे पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था। नौ नवंबर को महिला की लंका क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पढ़ेः बनारसः पुलिस थाने में महिला ने खाया जहर, प्रेमी दरोगा पर लगाया बेवफाई का आरोप 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार लंका थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान दरोगा और उसे एक-दूसरे से प्रेम हुआ। इस बीच महिला के पति को उसके प्रेमप्रसंग की जानकारी हुई तो दरोगा के साथ लंबी पंचायत हुई। मगर, लंका थाना से स्थानांतरण होने के बाद दरोगा ने उसे संपर्क करना छोड़ने के साथ ही अपना आवास भी बदल लिया।

पुलिस महकमे के लोगों से दरोगा संजय के बारे में जानकारी जुटाकर महिला पांच नवंबर को रामेश्वर पुलिस चौकी पहुंची। रात भर दोनों साथ रहे इसके बाद दरोगा फिर कहीं चला गया तो वो उसे खोजते हुए जंसा थाना पहुंची। जंसा थाना में महिला और दरोगा के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी बीच महिला अपने पर्स से जहर की शीशी निकाली और उसे पी लिया।

दूसरे जनपद कर दिया गया तबादला

Case registered against daroga in woman suicide in police station
UP Police
महिला के जहर खाने के बाद से महकमे को पता नहीं है कि मोबाइल स्विच ऑफ कर दरोगा कहां भागा हुआ है। दरोगा संजय के बलिया जनपद स्थित पैतृक आवास पर निलंबन की नोटिस तामील कराने के लिए जंसा थाने से पुलिस की एक टीम भेजी गई है।

इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को बताया कि महिला के पति की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसका तबादला दूसरे जनपद के लिए कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed