{"_id":"67ab980dba260f93c50764e1","slug":"case-filed-against-jagadguru-rambhadracharya-for-making-indecent-remarks-police-engaged-in-action-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर अमर्यादित टिप्पणी के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस कार्रवाई में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर अमर्यादित टिप्पणी के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Wed, 12 Feb 2025 12:03 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:03 AM IST
सार
जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर अमर्यादित टिप्पणी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष ने बनारस वाले मिश्राजी के खिलाफ सिगरा थाने में तहरीर दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में हरीश मिश्रा उर्फ बनारस वाले मिश्राजी के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई गुलाबबाग निवासी भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर के आधार पर की गई है।
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने अपनी तहरीर में बताया कि हरीश मिश्रा की अमर्यादित टिप्पणी सनातन धर्म और धर्मगुरु पर सीधा कुठाराघात है। हरीश ने अभद्र टिप्पणी के माध्यम से सुनियोजित तरीके से उन्माद फैलाने का प्रयास किया। इससे उत्तर प्रदेश और देश की शांति व्यवस्था भंग हो जाने की आशंका है।
उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उधर, इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सिगरा थाने में दर्ज हुए हैं आठ मुकदमे
हरीश मिश्रा उर्फ बनारस वाले मिश्राजी का बयान सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहता है। हरीश के खिलाफ सिगरा थाने में वर्ष 2021 से अब तक आठ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से दो मुकदमों में पुलिस की ओर से अदालत में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की जा चुकी है। पांच मुकदमों में हरीश के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है।