फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case against teacher who cheated former minister of Rs 5 lakh

Varanasi News: पूर्व मंत्री से पांच लाख की धोखाधड़ी करने वाले शिक्षक के खिलाफ केस

Thu, 10 Apr 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case against teacher who cheated former minister of Rs 5 lakh
बलिया। बी फार्मा की मान्यता दिलाने के नाम पर पूर्व मंत्री से घोखाधड़ी कर पांच लाख रुपया लेने का मामला आया है। पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम आसरे विश्वकर्मा की तहरीर पर गडवार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ फूलपुर थाना के खुरासों में संचालित राम बचन यादव महाविद्यालय फार्मेसी के पूर्व मंत्री राम आसरे प्रबंधक हैं। उन्होने 19 फरवरी को प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर कहा कि गड़वार थाना के हजौली गांव निवासी अनूप पाण्डेय अगस्त 2022 से जनवरी 2023 तक मेरे महविद्यालय फार्मेसी खुरासों में विभागाध्यक्ष के पद पर नियुक्त थे।
विज्ञापन

फार्मेसी विभाग में डी फार्मा व बी फार्मा संकाय के कार्यों को सम्पन्न कराने के लिए अनूप को पीसीआई कार्यालय नई दिल्ली में पत्रावली सम्बन्धी कार्य कराने के लिए भेजा जाता था। अनूप पाण्डेय ने बी फार्मा की मान्यता कराने के लिए पांच लाख रुपये अधिकारी को देने के नाम पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह के बाद जब मान्यता नहीं होने की उससे पूछने पर काम जल्दी होने को कहा। अनूप पाण्डेय दो वर्ष तक यह आश्वासन देते रहे। दबाव देने पर महाविद्यालय छोड़कर गायब हो गए।

गृह विभाग ने पत्र को बलिया एसपी को भेजा। पुलिस ने आरोपी के निवास वाले थाना में केस दर्ज कर लिया। पैसा का लेन देने आजमगढ़ कॉलेज में होने के कारण बाद में एफआईआर स्थानांतरण होने की उम्मीद जताई जा रही है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed