फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case against outgoing center in-charge

निवर्तमान केंद्र प्रभारी के विरुद्ध मुकदमा

Sat, 28 Aug 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case against outgoing center in-charge
चुनार(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के चेचरी मोड़ स्थित खाद्य विभाग के विपणन केंद्र की निवर्तमान केंद्र प्रभारी अल्पना चौरसिया के विरूद्ध जिलाधिकारी की संस्तुति पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। वर्तमान विपणन केंद्र प्रभारी रविशंकर सिंह ने सरकारी खाद्यान्न के गबन का आरोप लगाते हुए चुनार कोतवाली में बृहस्पतिवार मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि तैनाती के बाद प्रभार हस्तांतरण के समय केंद्र के स्टाक बुक के अनुसार विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 7890 बोरी (एसबीटी) गेहूं और 15156 बोरी (एसबीटी) चावल अंकित था। एमडीएम योजना अंतर्गत तीन ट्रक व चार चालान के माध्यम से प्रेषित खाद्यान्न का अंकन निवर्तमान विपणन निरीक्षक द्वारा केंद्र के स्टाक रजिस्टर में अंकित नहीं किया गया था। जबकि उक्त चालान पर निवर्तमान विपणन निरीक्षक के प्राप्ति के हस्ताक्षर है। आरोप लगाया गया कि तैनाती कार्यकाल में पोषाहार योजना अंतर्गत सुनियोजित षड्यंत्र एवं कूट रचित तरीके से 1047 (एसबीटी) 521.31 क्विंटल चावल का गबन किया गया है। जिसके चलते राज्य सरकार को लगभग 16 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय क्षति हुई है।
विज्ञापन

विपणन केंद्र प्रभारी चुनार रविशंकर सिंह की तहरीर पर बृहस्पतिवार की रात कोतवाली में निवर्तमान केंद्र प्रभारी चुनार अल्पना चौरसिया के विरूद मुकदमा अपराध संख्या 157 /21 धारा 406, 409, 419 व 420 का कायम किया गया। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा कायम कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एसएमआई निलंबित
मिर्जापुर। चुनार की निवर्तमान विपणन निरीक्षक अल्पना चौरसिया को खाद्य आयुक्त ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन पर कई मामलों में शिकायत है। कुछ मामलों में जांच भी चल रही है। निलंबन अवधि में विपणन निरीक्षक को संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed