फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car went out of control trying to overtake crushed teenager and entered shop in varanasi

UP News: मूर्ति विसर्जन से लौट रहे किशोर को कार ने रौंदा, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ दर्दनाक हादसा; चक्काजाम

Sat, 12 Oct 2024 11:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 11:38 PM IST
सार

Varanasi News: हादसे में किशोर की मौत की सूचना मिलते ही कपसेठी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Car went out of control trying to overtake crushed teenager and entered shop in varanasi
मृतक बालक प्रिंस मोदनवाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शनिवार की देर रात उस वक्त हो-हल्ला मच गया, जब एक कार को ओवरटेक कर दूसरी कार दुकान में जा घुसी। इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भदोही की तरफ से नेक्सा कार आ रही थी। उसने दूसरी कार को ओवरटेक किया, लेकिन अनियंत्रित होने के बाद वह एक साइकिल शॉप में जा घुसी। इससे पहले कार ने फूल-माला की दुकान पर खड़े प्रिंस मोदनवाल (12) पुत्र राजन को रौंद दिया था।
विज्ञापन


किशोर की मौके पर ही मौत हो जाने से स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इससे पहले भाग रहे चालक को भी पकड़ लिया गया था, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। प्रिंस, दुर्गा पूजा की मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed