फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Capture free-will pit pond

कब्जा मुक्त होंगे कुंड-तालाब

Sat, 21 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 21 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
शहर के ऐतिहासिक कुंडों और तालाबों को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और वाराणसी विकास प्राधिकरण मिलकर अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही वीडीए द्वारा स्वीकृत मानचित्रों और नगर निगम की ओर से जारी पीला कार्ड को भी निरस्त किया जाएगा। यही नहीं, नगर निगम सभी चिह्नित तालाबों पर उनके नाम का बोर्ड भी लगाएगा। बोर्ड पर संबंधित तालाब के भूखंड की खरीद-फरोख्त असंवैधानिक होने और किसी भी निर्माण पर प्रतिबंधित करते हुए दोषी को जेल भेजने की सूचना दर्ज होगी। यह निर्देश तालाबों, कुंडों, जलाशयों, जलस्रोतों के संबंध में शुक्रवार को कार्यालय में बैठक कर रहे कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने दिया।
विज्ञापन



बैठक में कमिश्नर को जानकारी मिली की पुष्कर तालाब पर 2010 में वीडीए ने मानचित्र स्वीकृत किया और निगम ने पीला कार्ड जारी किया था। मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। इसमें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर 30 मई तक रिपोर्ट तलब किया। कुरुक्षेत्र तालाब पर स्वीकृत मानचित्र की पत्रावली नहीं मिलने पर निगम के तहसीलदार को कार्रवाई कर रिपोर्ट तलब किया।
विज्ञापन



वीडीए के अधिकारी को चेतावनी दी कि कुरुक्षेत्र तालाब पर कोई मानचित्र स्वीकृत न किया जाए। शिवपुर में पांच बीघे के रानी ताल, बौलिया, गैबी, सारनाथ मवईया तालाब पर भूमाफियाओं के कब्जा करने की जानकारी पर पैमाइश कराने का निर्देश एसडीएम सदर को दिया। बौलिया तालाब रामकटोरा पर अवैध कब्जे की शिकायत पर वीडीए के अधिकारी को मौके पर जाने और कब्जा ध्वस्त कर रिपोर्ट तलब किया। बैठक में एडीएम प्रोटोकाल, मुख्य राजस्व अधिकारी, एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट सहित वीडीए और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed