फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidates got confused in interpreting passages and poems.

Varanasi News: गद्यांश और पद्यांश की व्याख्या करने में उलझ गए परीक्षार्थी

Fri, 13 Mar 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Candidates got confused in interpreting passages and poems.
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का समापन बृहस्पतिवार को हो गया। सुबह की पाली में हाईस्कूल की कृषि और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत की परीक्षा रही। संस्कृत में नाटक के साथ ही गद्य व पद्य पाठ्य पुस्तकों की व्याख्या ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया।
विज्ञापन

इन पेपर के साथ ही 23 दिनों से चल रही बोर्ड परीक्षा का समापन हो गया। जिले में 115 केंद्रों पर परीक्षाएं हुईं। इसमें 71902 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इस बार पूरी परीक्षा में न कोई अनुचित साधनों का प्रयोग करता हुआ पकड़ा गया और न ही कोई कार्रवाई हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की कृषि की परीक्षा में पंजीकृत 279 में से 263 परीक्षा में शामिल हुए और 16 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की कंप्यूटर की परीक्षा में पंजीकृत 246 में से 236 परीक्षा में शामिल हुए और 10 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली मेंं संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 3185 में से 2987 परीक्षा में शामिल हुए और 198 अनुपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed