{"_id":"5866c6624f1c1b741aeee8ba","slug":"campaign-will-run-from-today-against-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ आज से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ आज से चलेगा अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 31 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
सड़कों, पटरियों पर कब्जा।
सड़क की पटरियों का अतिक्रमण करने वाले दूकानदारों के खिलाफ आज से नगर निगम और यातायात पुलिस अभियान चलाएगी। दूकानदारों का चालान किया जाएगा एवं उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। शहर के चारो जोन में यह कार्रवाई होगी। मोहनसराय से कैंट की तरफ आने वाले ऐसे बड़े वाहन जिन्हें शहर के मध्य से गुजरना होता है, को शहर में आने की बजाए बाहर ही बाहर निकाले जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था चिह्नित करें। कमिश्नर नितिन रमेश गाकर्ण ने यह निर्देश एसपी ट्रैफि क को दिया। एसपी ट्रैफि क को रोजाना ट्रैफि क एडवाइजरी जारी करने का निर्देश दिया। कमिश्नर अपने कार्यालय में बैठक कर रहे थे।
उन्होंने शहर के व्यवसायिक कांपलेक्सों एवं मॉल में बने बेसमेंट के अतिक्रमण को खाली कराने का निर्देश दिया। कैंट स्टेशन एवं रोडवेज के सामने अतिक्रमण के कारण रोजाना लगने वाले जाम एवं बेपटरी यातायात व्यवस्था को ठीक करने हेतु शनिवार को अतिक्रमण दस्ता भेजे कर इसे हटवाने का नगर आयुक्त एवं सचिव वीडीए को निर्देश दिया। दोबारा अतिक्रमण होने पर दशाश्वमेघ पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने की जानकारी पर कमिश्नर ने गहरी नाराजगी जतायी तथा जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे थाना प्रभारी दशाश्वमेघ को तलब कर इसके लिये ताकिद करें। टकटकपुर में चिह्नित अतिक्रमण ने हटने के कारण नगर निगम द्वारा स्वीकृत मार्ग का निर्माण अब तक शुरू न होने की जानकारी पर अतिक्रमण हटवाने का जिलाधिकारी को निर्देशित किया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य के प्रगति की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने नगर आयुक्त से पूछा कि घरों एवं दुकानो आदि से कूड़ा कलेक्शन के लिए डस्टवीन की व्यवस्था है।
नगर आयुक्त द्वारा डस्टवीन की व्यवस्था अब तक न किए जाने पर कमिश्नर ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 4-5 करोड़ रुपये व्यय करने के बावजूद अब तक सकारात्मक परिणाम शहर में दिखाई नहीं पड़ रहा है। डस्टवीन की व्यवस्था कराने तथा कूड़ा कलेक्शन करने वाली एजेंसियों को भी तलब किया है। गंगा एवं वरुणा घाट सहित रेलवे स्टेशन के किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शौच एवं मूत्रालय का प्रयोग करने वालों पर धारा 133 में कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बीएचयू परिसर के चहारदीवारी से सटे 10 स्थानों पर नगर निगम द्वारा मूत्रालय बनाये जाने का बीएचयू प्रशासन द्वारा अवरोध उत्पन्न किये जाने पर उन्होंने जिलाधिकारी को वार्ता कर समस्या का समाधान कराये जाने का निर्देश दिया। पेट्रोल पंपों के मूत्रालयों में ताला बंद रखे जाने की जानकारी पर क्षेत्रीय थाना प्रभारियों से इसे सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। शहर के 73 पेयजल योजनाओं में से अब तक मात्र 24 को ही हैंडओवर होने तथा 18 फीडर पर लीकेज होने की जानकारी पर सभी अधूरे पेयजल योजनाओं को 15 दिन के अंदर पूरा कराये जाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, उपाध्यक्ष वीडीए पीसी श्रीवास्तव, नगर आयुक्त डा. हरिप्रताप शाही, सचिव वीडीए एमपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुनींद्र नाथ उपाध्याय सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।