फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Campaign is not to build a Ram temple, not a Ram temple

राम मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर निर्माण का है अभियान

Wed, 20 Jan 2021 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Campaign is not to build a Ram temple, not a Ram temple
वाराणसी। श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान में काशी के संगीतकार, साहित्यकार, विद्वान और समाजसेवी भी जुड़ गए हैं। उन्होंने समाज से भी इस अभियान में बढ़चढ़कर योगदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

मंगलवार को नदेसर स्थित पटेल नगर में भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह के आवास पर काशी के साहित्यकार व कलाकारों की जुटान हुई। इसमें नगर के समाजसेवी व उद्यमी भी शामिल थे। प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि यह केवल श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान नहीं है बल्कि राष्ट्र मंदिर निर्माण का अभियान चल रहा है। नगर की इन विभूतियों ने समाज के बाकी वर्ग को भी संदेश दिया है। साहित्यकारों में डॉ. श्रद्धानंद, पं. हरिराम द्विवेदी, तबला वादक पंडित रामकुमार मिश्र, पंडित माता प्रसाद मिश्र, रविशंकर मिश्र, ममता टंडन, लोकगायक डॉ. मन्नू यादव ने धनराशि समर्पित की। धर्मेंद्र सिंह ने एक लाख, ज्योतिषाचार्य चंद्रमौलि व साहित्यकार डॉ. श्रद्धानंद ने 51- 51 हजार की धनराशि समर्पित की। नागेश कुमार सिंह, एच रमन व विनोद गुप्ता, आरएसएस के केंद्रीय पदाधिकारी श्रीहरि बोरिकर व सह प्रांत कार्यवाह राकेश तिवारी, अभिलाष, राकेश तिवारी, अनिल सिंह, एसके सिंह, हेमंत राय, गंगाधर राय सुरेंद्र, अशोक विश्वकर्मा, विनोद सिंह, प्रदीप चौरसिया आदि ने भी समर्पण निधि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed