फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   businessman murder in varanasi last night

सीएम दौरे के एक दिन बाद थर्राया वाराणसी, रात में कारोबारी को अकेला देख गोली मारी

Tue, 29 Aug 2017 03:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 29 Aug 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
 businessman murder in varanasi last night
शव देख पत्नी हुई अचेत और बेटा-बेटी बोले, अब किसके सहारे हम जियेंगे पापा - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के अगले दिन सोमवार रात वाराणसी गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। चौक थाने के पीछे राजादरवाजा में कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बाजार में सरेआम हुई कारोबारी की हत्या से सुरक्षा की पोल खुल गई।
विज्ञापन


सीएम ने एक दिन पहले रविवार को वाराणसी में अपराध और काननू व्यवस्था की समीक्षा की थी। उन्होंने सुझाव भी दिये थे। राजादरवाजा में कारोबारी मोहन निगम की हत्या के बाद पुलिस मुआयना करने पहुंची तो आसपास की दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं दिखा।
विज्ञापन


पुलिस मंगलवार को इलाके की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। वहीं, पुलिस मोहन की कॉल डिटेल खंगालकर यह पता लगा रही है कि हत्या से पहले उनकी किससे बात हुई थी। जांच में जुटी टीमों के अनुसार बदमाशों को इलाके के बारे में पूरी जानकारी थी और उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मोहन को अकेला देख उनके करीब जाकर गोली मारी। वारदात को लेकर मोहन के स्टाफ अरविंद से भी पूछताछ की जाएगी।
उधर, मोहन की हत्या की सूचना पाकर उनकी पत्नी बिंदू देवी बदहवास हाल में मंडलीय अस्पताल पहुंचीं।

मोहन का शव देखते ही वह अचेत हो गईं। परिवारीजनों ने बताया कि इसी साल मोहन ने बड़ी बेटी सोनी का विवाह किया था। बिंदू के साथ आए उनके बेटे गौरव और छोटी बेटी रानी का रोना देख मौजूद लोगों की आंखें भी डबडबा गईं।

गौरव और रानी रोते हुए बार-बार यही कह रहे थे कि ये क्या हो गया पापा... हम सब अब किसके सहारे जियेंगे... हमें यूं छोड़ कर क्यों चले गए पापा...। 

नहीं गई एंबुलेंस तो ई-रिक्शॉ से ले गए मलदहिया

 businessman murder in varanasi last night
चौक थाने के पीछे दुकान में घुसकर झोला कारोबारी की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय अस्पताल जब व्यापारी मोहन को लेकर परिवारीजन पहुंचे तो डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिवारीजनों ने कहा कि एंबुलेंस दिला दें, मलदहिया स्थित अस्पताल लेकर जाएंगे। एंबुलेंस अस्पताल के सामने खड़ी भी थी लेकिन चालक मौजूद नहीं था।

अंतत: परिवारीजन मोहन को ई-रिक्शा से लेकर मलदहिया गए।  व्यापारी की हत्या की जानकारी पाकर जिले से बाहर मौजूद राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने आईजी रेंज से फोन पर बात की। मंत्री ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पुलिस मामले का खुलासा करे।

शाहरुख और सलमान गैंग के बदमाश पुलिस के रडार पर
मोहन के साले सुनील से रंगदारी मांगने के मामले में चौक क्षेत्र के बदमाश शाहरुख और सलमान के गिरोह के सदस्यों का नाम सामने आया था। मामले को लेकर शाहरुख, शेरू, सलमान और अमन फिलहाल जिला जेल में निरुद्ध हैं।

अमन के साथी शुभम केसरी और अफजल फरार हैं और दोनों की पुलिस को तलाश है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह ने अपनी टीम के साथ देर रात तक दालमंडी और उससे सटे आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर शुभम व अफजल के साथ ही शाहरुख व सलमान गैंग के सदस्यों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed