फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bullies trampled two people with their car due to rivalry In Azamgarh s Atraulia

UP: रंजिश में दो लोगों को गाड़ी से रौंदा... क्रूर हादसे के बाद पहुंची चार थानों की पुलिस; इलाके में तनाव

Fri, 06 Sep 2024 10:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Sep 2024 10:34 PM IST
सार

गंभीर अवस्था में दोनों लोगों को अतरौलिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Bullies trampled two people with their car due to rivalry In Azamgarh s Atraulia
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरौलिया बाजार में शुक्रवार की रात उस समय हंगामा मच गया। जब पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को चार पहिया वाहन से रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। घटना में बाद लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामला दो समुदायों का होने के चलते पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। उसके द्वारा कस्बे में चार थानों की पुलिस तैनात कर दिया। 

विज्ञापन

अतरौलिया बाजार निवासी तेरस सोनकर 55 वर्ष और प्रकाश चौरसिया 45 वर्ष अतरौलिया स्थित पश्चिम पोखरा से वापस अपने घर की तरफ आ रहे थे।  बाजार निवासी दाऊद से तेरस सोनकर की पुरानी रंजिश चलती है। उनको देखकर दाऊद ने आपा खो दिया और उसने अपने चार पहिया वाहन से दोनों धक्का मार दिया। जिससे दोनों लोग गिर गए। इसके बाद दाउद ने कार पीछे करके फिर उनके ऊपर चढ़ा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह कार लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर अवस्था में दोनों लोगों को अतरौलिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना बाजार के लोगों को हुई। वह लोग दाऊद के घर पर चढ़कर हंगामा करने लगे। जानकारी होते ही मौके पर सीओ किरण पाल सिंह समेत चार थानों की पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए बाजार में चार थानों की पुलिस के साथ दाऊद के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed