फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Broken glass set on the Ashoka Pillar billboards

शीशा टूटा तो अशोक की लाट पर लगा दी होर्डिंग

Thu, 24 Nov 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 24 Nov 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Broken glass set on the Ashoka Pillar billboards
शीशा टूटा तो अशोक की लाट पर लगा दी होर्डिंग
भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण की ओर से धरोहरों के संरक्षण का नया प्रयास कौन कहे, पुरानी व्यवस्था भी बदहाल है। सारनाथ में पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण अशोक की लाट के चारों तरफ लगा टफंड ग्लास टूट गया है। इसे दुरुस्त कराना तो दूर, बेपरवाही की हद तो ये है कि लाट के एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान का बोर्ड लगाकर जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया गया है। देश-विदेश से आने वाले सैलानी भी अशोक की लाट के साथ-साथ सरकारी मशीनरी का यह हाल देख यही छवि साथ लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


अशोक की लाट को धूल, नमी, पानी, धूप आदि से बचाने के लिए करीब साल भर पहले उसके चारों तरफ टफंड ग्लास लगाया गया था। मकसद यह भी था कि लोग इसे सिर्फ देख सकें, इसके साथ छेड़छाड़ न कर सकें। कुछ दिन पहले ही टफंड ग्लास टूट गया। इसे दुरुस्त कराने या नया लगवाने के बजाय भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण ने इस कमी को छिपाने के लिए बड़ी सी होर्डिंग सामने लगवा दी। धरोहरों के प्रति संवेदनहीनता का आलम यह है कि विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान भी इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद केसी श्रीवास्तव का कहना है कि टफंड ग्लास कब टूटा है इसकी जानकारी नही है। शायद दो दिन पहले टूटा है। ऑर्डर दे दिया गया है। दो दिन में भी आ सकता है और दस दिन भी लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ संरक्षण सहायक पीके त्रिपाठी ने कहा कि विगत कई महीनों से टफंड ग्लास टूटा है। इसको बनवाया जा रहा है। लाट को सुरक्षित करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान का बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed