फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brocade and embroidery will add color on Eid

ईद पर रंग जमाएगी ब्रोकेड और एंब्रॉयड्री

Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Brocade and embroidery will add color on Eid
रमजान की रौनक से बाजार भी रोशन है। इस ईद के लिए महिलाएं रेडीमेड परिधान के साथ बुटीक में तैयार किए हुए परिधान भी पसंद कर रही हैं। इस बार बाजार में गाउन, पैरलल और सूट की कई तरह की वैराइटी मौजूद है। वहीं, फिल्म और छोटे परदे की अदाकारों की स्टाइल में परिधान तैयार करने के लिए महिलाएं डिजाइनर्स के पास पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

अंब्रेला पैरेलल की बहार
ईद में पिछली बार जहां प्लाजो का क्रेज था, वहीं इस बार अंब्रेला पैरेलल खूब चल रहे हैं। यह पैरेलल छोटे और लंबे कुर्ते के साथ ए लाइन कुर्ते पर पहने जा सकते हैं। गर्मी को देखते हुए ईद पर पहनने के लिए महिलाएं और युवतियां ऑफ वाइट अंब्रेला पैरेलल काफी पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

ब्रोकेड की कारीगरी आ रही पसंद
ब्रोकेड कारीगरी से सजे परिधान महिलाओं को खूब पसंद आते हैं। ईद को देखते हुए कई दुकानदारों ने अपने यहां ब्रोकेड सामग्री रखी है। इस सामग्री का उपयोग कर महिलाएं अलग-अलग स्टाइल के कुर्ते डिजाइन करवा रही हैं। बनारसी ब्रोकेड से तैयार होने वाले परिधानों में सबसे ज्यादा अनारकली सूट की मांग है। इसके अलावा ब्रोकेड डिजाइन के पैच पर शरारे और गरारे युवतियां खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशियन वर्क से पाएं अलग लुक
ब्रोकेड वर्क के साथ परिधानों पर किए गए परशियन वर्क भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। रेशम के परशियन कारीगरी सबसे ज्यादा युवतियों के मन को भा रही है। इसके अलावा ईद को लेकर महिलाएं परिधान में कश्मीरी और करतान वर्क के साथ आरी-जरदोजी में पोथ और स्टोन वर्क के अलावा टसब और फरुखाबादी वर्क करवा रहीं है।

लाचा प्लाजो की डिमांड
अर्दली बाजार स्थित दुकान संचालक मदालसा बताती हैं कि साधारण प्लाजो की जगह अब लाचा प्लाजो खूब पसंद किए जा रहे है। स्कर्ट और क्रॉप टॉप इस साल फैशन से बाहर हो गए हैं। शिफॉन और जार्जेट के लाचा पर ब्रोकेड वर्क काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा नेट के कपड़े पर वूल एंब्रॉयड्री के साथ जैकेट के साथ वाले लंबे कुर्ते काफी चलन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed