फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bricks and stones were thrown in BHU Five students injured clashed over playing with colours

Varanasi News: बीएचयू के प्री होली सेलिब्रेशन में तीन बार झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, पांच छात्र घायल

Sat, 08 Mar 2025 05:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Mar 2025 05:28 PM IST
सार

पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही माैके पर प्राॅक्टोरियल बोर्ड के लोग पहुंच गई। छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया गया। वहीं, घायल छात्रों का इलाज कराया गया।

विज्ञापन
Bricks and stones were thrown in BHU Five students injured clashed over playing with colours
बीएचयू में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में प्री होली सेलिब्रेशन पर तीन बार बवाल हुए। कला संकाय में आपसी वर्चस्व को लेकर उठे विवाद ने बिड़ला हॉस्टल तक पहुंचते-पहुंचते मारपीट का शक्ल ले लिया। अबीर-गुलाल के साथ ही छात्रों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके। इसमें 5 छात्र घायल हो गए। एक छात्र के सिर से खून भी बहा। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस के जवानों ने मामले को शांत कराया और घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। इस बीच कुछ घायलों के गार्जियन भी रोते हुए कैंपस पहुंच गए।

विज्ञापन


Bricks and stones were thrown in BHU Five students injured clashed over playing with colours
बीएचयू में मारपीट के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
पहला बवाल कला संकाय में बीए दूसरे वर्ष के छात्रों के बीच हुआ। दूसरा, बिड़ला अ हॉस्टल में और तीसरी झड़प हॉस्टल के बाहर पास सड़क पर हुई। इससे कला संकाय से लेकर बिड़ला अ हॉस्टल तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bricks and stones were thrown in BHU Five students injured clashed over playing with colours
बीएचयू में मारपीट के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कला संकाय में 500 छात्र और छात्राएं प्री होली के सेलिब्रेशन में डीजे पर नाच रहीं थीं। तभी कुछ छात्रों के बीच तुम मुझे नहीं जानते और मैं नहीं जानता करते हुए कहासुनी शुरू हुई और बवाल हो गया। तेज साउंड के बीच छात्रों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके। हॉस्टल में आने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। हॉस्टल कोर्टयार्ड अबीर-गुलाल से पट गया था।
विज्ञापन

Bricks and stones were thrown in BHU Five students injured clashed over playing with colours
बीएचयू में मारपीट के बाद मौके पर पड़ा ईंट - फोटो : अमर उजाला

बहरहाल, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षागार्ड और पुलिस फोर्स मामले को शांत कराकर बाहर निकले तो कुछ देर के बाद फिर लड़के हॉस्टल के बाहर निकल आए और वहां भी आपसी विवाद हुआ। इसके बाद बिड़ला अ हॉस्टल के बाहर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed